{"_id":"74178ce93b9971db4063385874890838","slug":"ccsu-news-hindi-news-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फरवरी तक भरे जाएंगे सीसीएसयू के एग्जाम फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फरवरी तक भरे जाएंगे सीसीएसयू के एग्जाम फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 30 Jan 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू के सेमेस्टर एग्जाम फार्म की डेट बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने कुलपति से मुलाकात की। छात्रों ने कहा कुछ छात्रों के फार्म देर से ओपन हुए हैं। भरने में परेशानी भी आ रही है। लिहाज डेट बढ़ाई जाए। कुलपति ने आश्वासन दिया जिनके फार्म देर से ओपन हुए या विवि की स्तर पर कमी रही है, उन्हें जरूर भरवाया जाएगा। इसके बाद विवि ने दो दिन डेट बढ़ा दी। अब एक फरवरी तक फार्म भरे जाएंगे।
विवि 20 जनवरी से ऑनलाइन एग्जाम फार्म भरवा रहा है। अंतिम तिथि 30 जनवरी थी। कुछ छात्रों के अभी तक फार्म ओपन नहीं हुए हैं। कुछ के में गलत कोड खुलने की शिकायत सामने आ रही है। शुक्रवार को डेट बढ़ाने की मांग को लेकर समाजवादी छात्रसभा के जिला अध्यक्ष राजदीप विकल और छात्र नेता विनीता चपराना के नेतृत्व में अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल कुलपति प्रो. एनके तनेजा से मिले। इस दौरान अनुज गुर्जर, मयंक भाटी, राहुल फफूंडा, आशू राठी, श्रीकांत चौधरी, मीशू राजपूत आदि शामिल रहे।
परीक्षा विभाग में लगी भीड़
फार्म से जुड़ी समस्या को लेकर विवि के परीक्षा विभाग में छात्रों की लाइन लगनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को डिप्टी रजिस्ट्रार वीपी कौशल और ऑफिस सुपरीटेंडेंट सुशील कुमार छात्रों की समस्या से घिरे रहे। मेरठ और सहारनपुर मंडल से छात्र समस्या लेकर आ रहे हैं। फार्म नहीं खुलने और कोड बदलने की शिकायत आ रही है।