{"_id":"4527a6f41db27da60f3b4073d2abaabc","slug":"ccsu-news-hindi-news-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी के फॉर्म भरने शुरू, पेपर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी के फॉर्म भरने शुरू, पेपर तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 02 Jan 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू की पीएचडी एंट्रेंस सीईटी के फॉर्म ऑनलाइन भरने शुरू हो गए हैं। एक जनवरी को विवि ने अपनी वेबसाइट पर फॉर्म अपलोड कर दिए थे। नोटिफिकेशन भी अपलोड किया है।
विज्ञापन
छात्रों के लिए सलाह है कि नोटिफिकेशन ढंग से पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरें। पोस्ट ग्रेजुएशन में 55 प्रतिशत नंबर लाने वाले ही पीएचडी एंट्रेंस दे पाएंगे। फाइनल ईयर और फाइनल सेमेस्टर वालों को भी एंट्रेंस देने का मौका दिया है।
विज्ञापन
एससी और एसटी कैंडीडेट के लिए पांच प्रतिशत की छूट है। फॉर्म 20 जनवरी तक भरे जाएंगे। परीक्षा 20 मार्च को होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। सूत्रों के मुताबिक विवि ने पेपर भी तैयार करा लिए हैं। विषयों के एक्सपर्ट का यह काम विवि ने पहले ही सौंप दिया था।
विज्ञापन