फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

दो सत्र में होगा दीक्षांत समारोह

Sat, 02 Jan 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 02 Jan 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
ccsu news
सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब कार्यक्रम दो सत्रों में होगा। पहले सत्र में कुलाधिपति राम नाईक मौजूद रहेंगे। वह पूर्व राष्ट्रपति, कुलाधिपति, किसान ट्रस्ट के सर्टिफिकेट और प्रायोजित मेडल देंगे। दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. कपिल कपूर की मौजूदगी में कुलपति मेडल दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को कुलपति कुलाधिपति से मिले थे। उसके बाद कार्यक्रम में तब्दीली आई है।
विज्ञापन


कुलाधिपति को दोपहर दो बजे बैठक में जाना है। उसके लिए वह हर हाल में एक बजे मेरठ से रवाना हो जाएंगे। मेडल और प्रमाण पत्र पाने वाले सुबह 10 बजे तक नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह में अपनी जगह ले लें।
विज्ञापन


साढ़े दस बजे समारोह शुरू होगा। राज्यपाल द्वारा कुलाधिपति मेडल, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल, किसान ट्रस्ट पदक, 2014 और 2015 के प्रायोजित मेडल दिए जाएंगे। समारोह का दूसरा सत्र दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। कुलपति पदक और प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विवि के चांसलर प्रो. कपिल कपूर और कुलपति प्रो. एनके तनेजा द्वारा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडल पर सवाल, हंगामा करेंगे छात्र
छात्रों ने एमबीए के टॉपर को मेडल दिए जाने की लिखित शिकायत विवि से की है। आरोप लगाया है कि जिस छात्र को मेडल दिया जा रहा है, वह दो नंबर ग्रेस से पास हुआ है, जबकि ग्रेस वाली छात्र को टॉपर का मेडल नहीं दिया जाता। विवि ने शिकायत को यह कहकर खारिज कर दिया है कि इस तरह का कोई नियम नहीं है। शिकायत शैंकी चौहान ने की है। शैंकी ने शुक्रवार शाम को कुलपति से मिलाकर विरोध दर्ज कराया। शिकायत पक्ष का कहना है शनिवार को मामले में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed