फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

जनवरी में भरे जाएंगे सीसीएसयू के परीक्षा फार्म

Mon, 28 Dec 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 28 Dec 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
ccsu news
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय जनवरी के पहले सप्ताह में परीक्षा फार्म भरवाएगा। पहले पोस्ट ग्रेजुएशन के सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे। प्राइवेट फार्म और दूसरे रेग्युलर कोर्स के फार्म एक साथ ऑनलाइन किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


फिलहाल विवि 5 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारी में व्यस्त है। वहीं सेमेस्टर के फार्म भरवाने और परीक्षा को लेकर अब विवि लेट हो रहा है। 20 जनवरी तक परीक्षा शुरू करनी है। मेरठ और सहारनपुर मंडल के छात्र फार्म का इंतजार कर रहे हैं। प्राइवेट और रेग्युलर के परीक्षा फार्म 20 जनवरी के बाद ऑनलाइन आएंगे।
विज्ञापन


प्रति कुलपति प्रो. एचएस सिंह का कहना है जनवरी में फार्म भरने का काम पूरा कर लिया जाएगा। रेग्युलर कोर्स के फार्म तो कम से कम भरवा दिए जाएंगे। प्राइवेट के फार्म भी जनवरी में भरवाए जाएंगे। मार्च में विवि को परीक्षा शुरू करनी है, इसलिए अब काम तेजी से होगा। परीक्षा फार्म की रूपरेखा इस सप्ताह साफ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह लाख से अधिक छात्र
मेरठ और सहारनपुर मंडल में छह लाख से अधिक छात्र परीक्षा देंगे। मार्च में परीक्षा छोटे पेपर से शुरू हो जाएगी। बड़े पेपर अप्रैल के आखिर से शुरू होते हैं। हर साल विवि इसी योजना से परीक्षा कराता है, लेकिन रिजल्ट आने में देरी होती है। इस बार कुलपति बदले हैं तो व्यवस्था में कुछ बदलाव की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed