{"_id":"d81a4a06f8f93c3db7d57db5a1876156","slug":"ccsu-news-hindi-news-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में 12 हजार अभ्यर्थियों ने दिया नेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में 12 हजार अभ्यर्थियों ने दिया नेट
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 28 Dec 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में 23 केंद्रों पर यूजीसी नेट का आयोजन हुआ। करीब 12 हजार अभ्यर्थी
विज्ञापन
शामिल हुए। कुछ अभ्यर्थियों को आईडी न लाने के कारण परेशानी का सामना करना
पड़ा। वहीं परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शिक्षकों को भी मोबाइल प्रयोग करने पर पाबंदी रही।
सीबीएसई द्वारा शहर में 23 केंद्रों पर नेट कराया गया। पहली पाली का पेपर सुबह 9:20 बजे शुरू हुआ, लेकिन अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले एंट्री दी गई। इस कारण उन्हें काफी देर इंतजार करना पड़ा। सीबीएसई की ओर से ही बॉल पेन अभ्यर्थियों को दिया गया। परीक्षा की निगरानी के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और देहरादून से 23 शिक्षक आए थे। 15 ऑब्जर्वर सीबीएसई की ओर से आए थे। अहम बात यह रही कि केंद्रों पर इंटरनेट का इस्तेमाल पूरी तरह से बैन था।
अभ्यर्थियों के मोबाइल पर तो पाबंदी थी ही, कक्ष निरीक्षकों को भी कमरों में मोबाइल नहीं ले जाने दिया गया। केंद्र पर तैनात अधिकारी और कर्मचारियों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक थी। सामान्य अध्ययन के पेपर में सवाल काफी घुमाकर पूछे गए। करंट अफेयर्स सवाल कम पूछे गए। कंप्यूटर, मोबाइल, शोध, लेखन आदि से सवाल पूछे गए। सवाल कुछ इस तरह पूछे। एक बाइट में कितने बिट्स होते हैं। किस प्रदूषक से मानव कैंसर होता है। राज्य महाअधिवक्ता का कार्यकाल कितना होता है।