{"_id":"0e78b13789c7845b6439858b22e92c7c","slug":"ccsu-news-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी सीटों की संख्या में विवि का गणित फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी सीटों की संख्या में विवि का गणित फेल
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू ने पीएचडी के लिए सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) कराने की घोषणा की है। 20 मार्च को एंट्रेंस होना है। लेकिन विवि सीटों की संख्या का निर्धारण नहीं कर पा रहा है। फिलहाल कहने के लिए 31 विषयों में 1425 सीट खाली हैं। इनकी संख्या बढ़नी तय है। कई विषयों से आपत्ति आ चुकी हैं। कई विषयों में कोर्स वर्क करने के बाद सीट एलॉटमेंट की लाइन में छात्र हैं। वह पहले सीट के हकदार हैं।
पीएचडी अवार्ड होने के बाद सीटों की संख्या अपडेट नहीं हुई हैं। विवि पहले बार एंट्रेंस करा रहा है। सीटों की संख्या को लेकर असमंजस बना हुआ है। विवि ने भूगोल, एजूकेशन और डिफेंस स्टडी विषय में कहा है कि सीट खाली नहीं हैं, जबकि तीनों विषयों में सीट खाली हैं। हालांकि विवि ने यह भी कहा है कि सीटों की संख्या घट बढ़ सकती है। कई विषयों के कोर्स वर्क हो चुके हैं, लेकिन सीट एलॉटमेंट नहीं हुआ है। विवि पहले जिनका कोर्स वर्क हो चुका है या कोर्स वर्क चल रहा है, उन्हें सीट एलॉट करेगा।
डिफेंस में आर्मी अधिकारी कब्जाएंगे सीट
डिफेंस स्टडी विषय में आम छात्रों का नंबर आने वाला नहीं है। एक कोर्स वर्क हो चुका है, जिसमें 11 छात्र हैं। इनमें पांच आर्मी अधिकारी हैं। दूसरे कोर्स वर्क की अभी परीक्षा नहीं हुई है। इसमें आठ छात्र हैं। इसमें भी पांच आर्मी अधिकारी हैं। 10 आर्मी अधिकारी पीएचडी सीट एलॉटमेंट के लिए तैयार हैं। विवि पहले इनको सीट देगा। विषय में 23 सीटें खाली हैं। एंट्रेंस देने वालों के लिए राहत की बात यह है कि एंट्रेंस की वैधता दो साल तक रहेगी।