फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

स्कॉलर और एंट्रेंस में बटेंगी पीएचडी की सीट

Fri, 11 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 11 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
ccsu news
सीसीएसयू पीएचडी एंट्रेंस की तैयारी कर रहा है। प्रतिकुलपति दो दिन छुट्टी पर होने की वजह से फिलहाल मामला रुका हुआ है। अगले सप्ताह विवि एंट्रेंस प्रक्रिया की घोषणा करेगा। सीटों को लेकर माथापच्ची चल रही है। ज्यादा से ज्यादा सीटों पर एंट्रेंस कराने की तैयारी है। इस बीच सीट बढ़ाने की मांग भी उठने लगी है। यूजीसी के निर्देश मुताबिक प्रोफेसर आठ, एसोसिएट प्रोफेसर छह और असिस्टेंट प्रोफेसर एकसाथ चार पीएचडी सुपरवाइज कर सकते हैं। स्पेशल मंजूरी से सीटों की संख्या बढ़ती रही है।
विज्ञापन


मेरठ और सहारनपुर मंडल के छात्र एंट्रेंस का काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं। विवि ने नेट और जेआरएफ क्वालीफाई करने वालों को एंट्रेंस से बाहर रखा है। पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके और फाइनल ईयर के छात्र एंट्रेंस में शामिल हो सकेंगे। विवि पीएचडी की आधी सीट एंट्रेंस पास करने वाले और आधी सीट जेआरएफ कैंडीडेट को देने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


नियम में भी ऐसा है। सूत्रों के मुताबिक दोनों को आधी-आधी सीटें दी जा सकती हैं। इसमें शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा। उधर, छात्रों द्वारा सीट बढ़ाने की मांग उठने लगी है। छात्रों का तर्क है कि स्पेशल परमीशन से सीट बढ़ाई जा सकती हैं। पहले ऐसा होता रहा है। इससे छात्रों को फायदा होगा। चार साल से एंट्रेंस नहीं हुआ इसलिए छात्रों को मौका नहीं मिला। हर साल कुछ शिक्षक रिटायर हो जाते हैं। कॉलेजों में नई नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed