फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

मेरठ और सहारनपुर मंडल में 997 एडमिशन फर्जी

Mon, 30 Nov 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 30 Nov 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
ccsu news

फर्जी एडमिशन पर कॉलेज कुंडली मारकर बैठे हैं। कार्रवाई करने की जगह पत्राचार चल रहा है। विवि ने मेरठ और सहारनपुर मंडल में 997 एडमिशन को प्रथम दृष्टया फर्जी माना है। अपने स्तर की जांच में उन्हें इंगित करते हुए कॉलेजों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। वेबसाइट पर उक्त एडमिशन की लिस्ट रोल नंबर और नामवार अपलोड भी की है। कॉलेजों का कहना है विवि ने सही छात्रों को भी फर्जी करार दे दिया है।

विज्ञापन


रजिस्ट्रार दीप चंद्र ने 2014 और 2015 के एडमिशन की जांच की। फर्जी नंबर के सहारे मेरिट में जगह बनाने का विवि ने खुलासा किया था। ऐसे छात्रों को विवि ने कॉलेजों के हिसाब से शार्ट लिस्ट किया। मेरठ और सहारनपुर मंडल राजकीय और एडेड कॉलेजों में 997 एडमिशन फर्जी निकले।
विज्ञापन


विवि ने इन एडमिशन की जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दी। कॉलेजों को निर्देश दिया कि वह अपने स्तर से मामलों की गहनता से जांच कर कार्रवाई करे। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए। कॉलेजों की ओर से अभी कार्रवाई नहीं हुई है। कुछ एडमिशन की जांच कॉलेजों ने अपने स्तर से की तो वह सही निकले। कुछ छात्रों के रजिस्ट्रेशन फार्म में नाम की जगह रोल नंबर भर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों का कहना है कि विवि ने उन्हें फर्जी मान लिया, जबकि रिकार्ड उनका सही है। विवि खुद ऐसे मामलों को ठीक करे। कॉलेजों ने इन छात्रों को विवि भेजना शुरू कर दिया। विवि ने ऐसे मामलों के लिए कॉलेजों से कहा कि वह वास्तविक अभिलेखों से मिलान कर चेक कर ले। यह पता चलता है कि छात्र की मंशा धोखा देने की नहीं थी तो ऐसे मामलों में नियमोचित निर्णय करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed