{"_id":"3e4acf347f94600e4d2917a7ba6f99eb","slug":"ccsu-news-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात को आएगी पीजी, एलएलएम की मेरिट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात को आएगी पीजी, एलएलएम की मेरिट
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 06 Oct 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू सात अक्तूबर को पोस्ट ग्रेजुएशन की चौथी और एलएलएम की दूसरी मेरिट जारी करेगी। इससे पहले विवि ने कॉलेज बदलने और करेक्शन का मौका दिया है। यूजी पैरा मेडिकल कोर्स के एडमिशन मंगलवार को बंद हो जाएंगे। एमएससी एग्रीकल्चर के रजिस्ट्रेशन छह अक्तूबर तक चलेंगे। एलएलबी की तीसरी मेरिट सात अक्तूबर को आएगी और एडमिशन नौ अक्तूबर तक चलेंगे।
विज्ञापन
पीजी की तीसरी मेरिट के एडमिशन छह अक्तूबर तक होंगे। सात अक्तूबर को प्रवेशार्थी करेक्शन और अपडेशन कर सकेंगे। चौथी मेरिट सात अक्तूबर की शाम को जारी की जाएगी। एडमिशन नौ अक्तूबर तक होंगे। एलएलएम के प्रवेशार्थी छह अक्तूबर की शाम तक कॉलेज बदल सकते हैं। सात अक्तूबर को मेरिट जारी होगी और एडमिशन नौ अक्तूबर तक होंगे।
विज्ञापन
स्लो एडमिशन से स्पोर्ट्स को नुकसान
एडमिशन की स्पीड स्लो होने की वजह से स्पोर्ट्स को नुकसान हो रहा है। पोस्ट ग्रेजुएशन, एलएलएम और एलएलबी में एडमिशन अभी चल ही रहे हैं और उधर यूनिवर्सिटी लेवल के स्पोर्ट्स शुरू हो गए हैं। कई खिलाड़ी जिनका एडमिशन नहीं हुआ है, वह खेलने से वंचित हैं। विवि की एडमिशन प्रक्रिया 15 अक्तूबर तक चलने की उम्मीद है। समय पर एडमिशन नहीं होने की वजह से टीम तैयार करने और इवेंट करने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
कॉपी न दिखाने पर छात्रों का हंगामा
सीसीएसयू में सोमवार शाम उत्तर पुस्तिका देखने आए छात्रों ने रजिस्ट्रार ऑफिस में हंगामा किया। छात्र बड़ौत से आए थे। कई कॉलेजों के छात्र इसलिए आए थे कि विवि ने उन्हें उत्तर पुस्तिका देखने के लिए बुलाया था। छात्र कई बार आकर परेशान हो चुके हैं, लेकिन उन्हें कॉपी नहीं दिखाई गई।