फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

सीसीएसयू नेट पास को पीएचडी एंट्रेंस से देगी छूट

Wed, 30 Sep 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 30 Sep 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
ccsu news

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (नेट) पास करने वाले छात्रों को पीएचडी एंट्रेंस से छूट दे दी है। मंगलवार को विवि की एकेडमिक काउंसिल ने इस आदेश पर मुहर लगा दी। विभिन्न विषयों के हजारों नेट पास अभ्यर्थियों को इसका फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


गेट स्कोर को परसनटाइल में बदला गया है। 90 प्रतिशत ये इससे अधिक परसनटाइल वाले को भी एंट्रेंस से छूट दी है। सेमेस्टर सिस्टम में ऑब्जेक्टिव पैटर्न प्रणाली खत्म कर दी है। बीए, बीएससी, बीकॉम फाइनल ईयर, एमए और एमकॉम फाइनल ईयर की परीक्षा ऑब्जेक्टिव पैटर्न से होगी। 30 सितंबर को होने वाली कार्य परिषद की बैठक स्थगित हो गई। विवि पीएचडी एंट्रेंस के लिए अक्तूबर में आवेदन मांगेगा।
विज्ञापन


विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक विवि पीएचडी के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा खुद कराएगा। इसके लिए नेट को अवमुक्त श्रेणी में शामिल किया गया है। शोध अध्यादेश 2013 के तहत पीएचडी में प्रवेश के लिए गेट स्कोर 75 प्रतिशत या अधिक को एंट्रेंस से छूट देने के मामले में अध्यादेश के क्लॉज 4.16 प्रकरण पर विचार करने के बाद स्कोर को प्रतिशत की जगह परसनटाइल के रूप में रखा गया है। 90 परसनटाइल लाने वाले छात्रों को एंट्रेंस से छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑब्जेक्टिव पैटर्न परीक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है। एकेडमिक काउंसिल ने सेमेस्टर सिस्टम में चलनी वाली सभी परीक्षाओं के फाइनल ईयर, ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर, सेकेंड ईयर, पोस्ट ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर के पेपर जो कि ऑब्जेक्टिव पैटर्न से होते थे, वह अब पुराने पैटर्न पर डेसक्रेप्टिव (वर्णात्मक) होंगे। बीए, बीएससी, बीकॉम फाइनल ईयर, एमए और एमकॉम फाइनल ईयर के पेपर ऑब्जेक्टिव पैटर्न से ही होंगे। दो साल पहले विवि ने यूजी और पीजी फाइनल ईयर के पेपर ऑब्जेक्टिव पैटर्न आधारित किए थे।

नए कोर्स पर मुहर
यूजीसी द्वारा पोषित पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत चलने वाले कोर्स बीवॉक इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी, एमवॉक इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी, बीवॉक एप्लॉयड साइकोलॉजी और बीवॉक योगिक साइंस पर मुहर लगाई। यह सभी कोर्स इस सत्र से आरजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज मेरठ में शुरू हो रहे हैं। एमटेक इंटीग्रेटेड डिग्री पर भी मुहर लगा दी है। इनके अलावा बीएड दो साल, एमएससी एनवायरमेंटल साइंस, चित्रकला प्रीपीएचडी कोर्स, एमए फिजिकल एजूकेशन फर्स्ट एंड सेकेंड सेमेस्टर, एमफिल जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग और आयुर्वेद के कोर्स का अनुमोदन हुआ। कैंपस से एमफिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रीपीएचडी कोर्स वर्क से छूट रहेगी।


दीक्षांत ड्रेस कोड के लिए कमेटी गठित
दीक्षांत समारोह में ड्रेस कोड को लेकर कुलपति की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। आगामी समारोह में कौन से भारतीय परिधान पहने जाएंगे यह कमेटी तय करेगी। इसके अलावा शोध केंद्र और शोध निर्देशिका के लिए क्या योग्यता हो यह तय करने के लिए भी समिति का गठन किया है। इसमें संकायध्यक्षों के अलावा, प्रो. संजीव कुमार शर्मा, प्रो. वीके मल्होत्रा और डॉ. यशवीर पंवार को शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed