{"_id":"9bdf0d406fdf08b92596b8aeaf0eec82","slug":"ccsu-news-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज नहीं मानते सीसीएसयू के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज नहीं मानते सीसीएसयू के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 28 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू ने ज्यादातर रिजल्ट घोषित कर दिए हैं, लेकिन जिन कॉलेजों ने इंटरनल के नंबर समय पर नहीं भेजे उनका रिजल्ट अटक गया है। कॉलेज की लेटलतीफी का नुकसान विवि और छात्रों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
30 सितंबर शुल्क प्रतिपूर्ति के फार्म भरने की अंतिम तिथि है। विवि ने ज्यादातर रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। प्राइवेट में दो-तीन रिजल्ट बचे हैं। इंटरनल के नंबर नहीं मिलने की वजह से रिजल्ट रुक गया है।
विज्ञापन
विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार का कहना है दो-तीन दिन में सभी रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। इंटरनल के नंबर भेजने में कॉलेजों ने देरी की है। उन्हें बार-बार इसके लिए चेताया गया। विवि के स्तर पर रिजल्ट नहीं रोके गए। जैसे ही इंटरनल के नंबर मिल रहे हैं, विवि संशोधित रिजल्ट जारी कर रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार से दिखाई जाएंगे कापियां
जिन छात्रों ने उत्तर पुस्तिका देखने के लिए विवि में आरटीआई लगा रखी है, उन्हें मंगलवार से कापियां दिखाई जाएंगी। सोमवार को विवि कॉपी दिखाने का शेड्यूल तय करेगा। रोजाना 50 छात्रों को कॉपी दिखाने की तैयारी है।