{"_id":"57758f314f1c1b797179af72","slug":"ccsu-merit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट का मुहूर्त खराब, दिनभर कराया इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरिट का मुहूर्त खराब, दिनभर कराया इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Fri, 01 Jul 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू लोगो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू की पहली मेरिट का ही मुहूर्त खराब हो गया। विवि ने बृहस्पतिवार को मेरठ और सहारनपुर मंडल के 65 कॉलेजों की ग्रेजुएशन की पहली मेरिट जारी करने का दावा किया था, लेकिन वह ध्वस्त हो गया। आवेदक कॉलेजों के चक्कर लगाते रहे। दिनभर मेरिट का इंतजार होता रहा, लेकिन मेरिट नहीं आई। उधर, विवि ने कॉलेजों के लिए मेरिट जारी की, लेकिन कमी सामने आने के बाद उसके आधार पर एडमिशन करने से मना कर दिया। इस वजह से आवेदकों को मैसेज और सूचना नहीं मिली। विवि का कहना शुक्रवार को सही मेरिट जारी की जाएगी।
बृहस्पतिवार सुबह सत्र 2016-17 के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी और बीएससी एग्रीकल्चर की पहली मेरिट आनी थी। मेरिट जारी करने से पहले उसके क्रास चेकिंग हुई तो कई कमी सामने आई। जिस वजह से मेरिट जारी नहीं की गई। संशोधन कर दोपहर में कॉलेजों को विवि ने मेरिट भेज दी। आवेदकों के पास मोबाइल पर कोई मैसेज नहीं आया। एडमिशन पोर्टल पर भी मेरिट जारी नहीं की गई।
प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर वाई विमला का कहना है विवि ने रजिस्ट्रेशन के दौरान 20 से 27 जुलाई तक संशोधन का मौका दिया था। इस बीच सीबीएसई बोर्ड के 1700 आवेदन में संशोधन हुआ। ये संशोधन अधिकांश दो मार्कशीट वाले थे। जैसे कंपार्टमेंट होने की वजह से आवेदक की दो मार्कशीट थी। किसी के रिजल्ट में समस्या थी। विवि ने संशोधन का मौका दिया था। इन संशोधन में सबके नंबर बढ़ गए। जिसने पूरी मेरिट प्रभावित हो रही थी। इन मामलों की ठीक से पड़ताल के बाद शुक्रवार को सही मेरिट जारी की जाएगी। कॉलेजों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है। पहली मेरिट के एडमिशन पांच जुलाई तक होंगे।
विज्ञापन
साइबर कैफे शक के घेरे में
करीब 1700 रजिस्ट्रेशन के संशोधन की वजह से बृहस्पतिवार को कंपनी और विवि की मेरिट की मेहनत बेकार हो गई। सूत्रों के मुताबिक ये संशोधन कुछ चुनिंदा साइबर कैफे से ही हुए हैं। वह शक के घेरे में है। यह खेल भी हो सकता है। इसकी जानकारी कुलपति को दी गई। उन्होंने पड़ताल के बाद मेरिट जारी करने को कहा है।