{"_id":"e3ba15a36edef678231e76ba33033d5b","slug":"ccsu-meerut-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से भरें सीसीएसयू के बैक परीक्षा फॉर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से भरें सीसीएसयू के बैक परीक्षा फॉर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू के सत्र 2014-15 के बैक परीक्षा और इंप्रूवमेंट के फॉर्म सोमवार से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन हो जाएंगे। मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों के विद्यार्थी फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विवि ने फॉर्म भरने के लिए 10 दिन का वक्त दिया है। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में जिनको फार्म भरना है, वह शुरू में ही भर दें। आखिरी तिथि का इंतजार न करें। परीक्षा नवंबर के आखिर में शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
एक लाख से अधिक विद्यार्थियों द्वारा फॉर्म भरे जाने की उम्मीद है। विवि ने इस साल बैक परीक्षा अलग से कराने का निर्णय किया है। पिछले साल विवि ने अलग से परीक्षा करानी बंद कर दी थी। विवि सूत्रों के मुताबिक नवंबर के आखिरी सप्ताह में परीक्षा शुरू हो जाएगी। जनवरी तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
फार्म 28 अक्तूबर तक वेबसाइट www.ccsuonline.in पर भरे जा सकेंगे। कॉलेजों में फार्म 30 अक्तूबर तक और विवि में दो नवंबर तक जमा होंगे।