फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu meerut

कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव पर संकट

Sun, 06 Sep 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 06 Sep 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
ccsu meerut

सीसीएसयू के डिग्री कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे? यह सवाल अब जवाब बनने की ओर बढ़ रहा है। क्योंकि वक्त गुजरता जा रहा है और लिंगदोह समिति की सिफारिश के मुताबिक सत्र शुरू होने के 56 दिनों के अंदर चुनाव होने चाहिए। कॉलेजों में चुनाव के नाम पर सन्नाटा है। छात्रों ने खुद को जरूर एक्टिवेट कर रखा है, लेकिन ऑन रिकॉर्ड काम नहीं हो रहा। बहाना पोस्ट ग्रेजुएशन नहीं होने का है।

विज्ञापन


सीसीएसयू ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स का सत्र चार अगस्त को शुरू कर दिया था। हालांकि अभी तक एडमिशन चल रहे हैं। पीजी ट्रेडिशनल कोर्स की पहली मेरिट नौ सितंबर को आएगी। सत्र शुरू हुए एक महीना गुजर चुका है। अब एक महीने से भी कम वक्त बचा है। लिंगदोह समिति की सिफारिश के मुताबिक ही चुनाव होने हैं। कॉलेज इस पर चुप्पी लगाए हैं। विवि को इसलिए नुकसान नहीं है, क्योंकि वहां एडमिशन ही पीजी कोर्स में होते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में चुनाव नहीं होने की संभावना कॉलेजों में प्रबल होती जा रही है। तीन साल से छात्रसंघ चुनाव पहले विवि कैंपस में होते हैं, इसके बाद कॉलेजों में होते हैं। इस दफा तस्वीर बदली हुई है। पीजी में विवि में भी साथ एडमिशन हो रहे हैं। विवि में यूजी कोर्स नहीं है। चुनाव घोषित होने के बाद प्रक्रिया में 10 से 15 दिन लग जाएंगे। आखिरी वक्त पर अगर चुनाव घोषित होते हैं तो नुकसान प्रत्याशियों को उठाना पड़ सकता है। उन्हें प्रचार का वक्त कम मिलेगा। वैसे ज्यादातर कॉलेज चाहते हैं कि चुनाव के लफड़े से बचे रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed