{"_id":"682b79b20042e977450fe894","slug":"ccsu-meerut-guide-pages-and-slips-were-sitting-buried-in-the-ant-flying-team-caught-18-copycats-2025-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CCSU Meerut: अंटी में दबाए बैठे थे गाइड के पन्ने और पर्चियां, उड़ाका दल ने पकड़े 18 नकलची, बोले- सॉरी सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CCSU Meerut: अंटी में दबाए बैठे थे गाइड के पन्ने और पर्चियां, उड़ाका दल ने पकड़े 18 नकलची, बोले- सॉरी सर
Tue, 20 May 2025 12:04 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 20 May 2025 12:04 AM IST
सार
सीसीएसयू की परीक्षा में चेकिंग के दौरान नकलची पकड़े गए। वहीं 243 छात्रों को चेकिंग दल ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
CCSU, सीसीएसयू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा में सोमवार को विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते ने 18 छात्रों को नकल करते हुए पकड़ लिया। सभी के खिलाफ यूएफएम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। चेकिंग के दौरान 243 छात्र-छात्राओं को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षाएं सुचितापूर्ण ढंग से कराए जाने को लेकर सचल उड़नदस्ता गठित किया गया है। सोमवार को विश्वविद्यालय उड़नदस्ते ने समन्वयक प्रो. शिवराज सिंह पुंडीर के नेतृत्व में सचल उड़ाका दल के सदस्यों डॉ. जगवीर सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. भीष्म दत्त, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. स्नेहवीर पुंडीर आदि ने गाजियाबाद, बागपत, मेरठ तथा हापुड़ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान 18 परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। छात्रों के पास हाथ से लिखी पर्चियां और गाइड के पृष्ठ बरामद हुए। ऐसे परीक्षार्थियों के विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई।
विज्ञापन