फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu me lagega

सीसीएसयू में लगेगा 1400 मेगावाट का सोलर एनर्जी प्लांट

Sun, 23 Oct 2016 03:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 23 Oct 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
ccsu me lagega
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू में शनिवार को कार्य परिषद (ईसी) की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। ईसी ने 1400 मेगावाट का सोलर एनर्जी प्लांट लगाने की मंजूरी दे दी है। आने वाले समय में बिजली की बचत और खर्च दोनों पर इसका असर देखने को मिलेगा। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भी स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया है।
विज्ञापन

सोलर एनर्जी प्लांट किसी सरकारी कंपनी द्वारा लगाए जाने पर सहमति बनी है। लाइब्रेरी का सारा लोड सोलर एनर्जी पर लेने की योजना है। 1400 मेगावाट का प्लांट लगने से अधिकांश बिजली का लोड सोलर एनर्जी से कवर हो जाएगा। विवि के पास सबसे अधिक बिजली का लोड लाइब्रेरी और कंप्यूटर सेंटर पर रहता है। हॉस्टलों और आवासों पर 24 घंटे बिजली सप्लाई की जाती है। सर्दियों में प्लांट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। कार्य परिषद में राष्ट्रीय विभूति स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने पर सहमत हुई। प्रतिमा का साइज अभी तय नहीं किया गया। मेन गेट के पास प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहां पहले से महापुरुषों की प्रतिमाएं हैं। बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, एमडीएस और एमपीटी के 10 कॉलेजों को संबद्धता दी गई।
विज्ञापन

 
सस्पेंड बाबू को क्लीन चिट
साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ कर मार्कशीट जारी करने के आरोप में सस्पेंड हुए बाबू को जांच समिति ने क्लीन चिट दी है। गोपनीय विभाग में तैनात बाबू भानू प्रताप सिसौदिया को फर्जी मार्कशीट जारी करने के मामले सस्पेंड किया गया था। कुलपति मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की। कार्य परिषद में जांच समिति की रिपोर्ट रखी गई। समिति ने आरोपी को क्लीन चिट दी। ईसी ने उसे मान लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविदा कर्मचारियों को सूची शासन को जाएगी
विवि में 2001 से पहले कार्यरत संविदा कर्मचारियों का समायोजन करने के मामले में कार्य परिषद ने ऐसे कर्मचारियों की सूची शासन को भेजने पर सहमति जताई है। करीब 120 कर्मचारी समायोजन के इंतजार में हैं। कई बार वह प्रदर्शन कर चुके हैं। ईसी ने तय किया विवि ऐसे कर्मचारियों की सूची शासन को कार्रवाई के लिए भेज दे। विवि के अधिकारियों का कहना है कर्मचारी जिस शासनादेश का हवाला देकर समायोजन की बात कह रहे हैं, उसे विवि ने अंगीकार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed