फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU has released the answer keys for four entrance exams.

Meerut News: सीसीएसयू ने चार प्रवेश परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी की

Sat, 22 Aug 2026 08:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 22 Aug 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
CCSU has released the answer keys for four entrance exams.
25 अगस्त रात 12 बजे तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति, इसके बाद नहीं मिलेगा मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 में एलएलएम, एमएड, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षाओं की ओएमआर उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 20 और 21 अगस्त को इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। प
रीक्षा में शामिल अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार एलएलएम की प्रवेश परीक्षा 20 अगस्त को पेपर कोड 01 और एमएड की परीक्षा पेपर कोड 02 के तहत हुई थी। वहीं बीपीएड की परीक्षा 21 अगस्त को पेपर कोड 03 तथा एमपीएड की परीक्षा पेपर कोड 04 के तहत आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 25 अगस्त की रात 12 बजे तक ईमेल के माध्यम से अपनी आपत्ति भेज सकेंगे। आपत्ति के साथ पेपर कोड, प्रश्न संख्या और बुकलेट सीरीज अंकित करना अनिवार्य होगा। आपत्ति के समर्थन में पुस्तकीय साक्ष्य उपलब्ध होने पर उसे भी संलग्न करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। विषय विशेषज्ञों से आपत्तियों का निस्तारण कराने के बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। मूल्यांकन संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर किया जाएगा। संशोधित उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed