फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Free Vaccination Against Cervical Cancer Launched

सीसीएसयू : सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन शुरू

Fri, 13 Mar 2026 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Free Vaccination Against Cervical Cancer Launched
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में विवि परिसर स्थित स्वामी कल्याण देव चिकित्सालय में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने सक्रिय सहयोग किया है और विवि को 200 वैक्सीन डोज उपलब्ध कराई हैं।
विवि कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारी है, लेकिन यह रोकी जा सकती है। जागरूकता की कमी, समय पर जांच न कराना और वैक्सीनेशन से दूर रहने के कारण यह समस्या बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि उचित समय पर वैक्सीन लगवाने से इस कैंसर से काफी हद तक सुरक्षा मिल सकती है। कुलपति ने छात्राओं और महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की।
विज्ञापन

एसबीआई के डीजीएम प्रशांत कुमार बरियार ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जागरूकता और टीकाकरण जरूरी है। इस पहल से छात्राओं में जागरूकता बढ़ेगी। चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार बंसल ने बताया कि अब तक 400 से अधिक बालिकाओं को पहली और दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed