{"_id":"60ce24a28ebc3e32cb6f6bc1","slug":"ccsu-exams-exemption-of-questions-will-be-given-in-all-three-sections-in-annual-semester-exams","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू: वार्षिक-सेमेस्टर की परीक्षाओं में तीनों सेक्शन में मिलेगी प्रश्नों की छूट, तीन से घटाकर डेढ़ घंटा किया समय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू: वार्षिक-सेमेस्टर की परीक्षाओं में तीनों सेक्शन में मिलेगी प्रश्नों की छूट, तीन से घटाकर डेढ़ घंटा किया समय
Sat, 19 Jun 2021 10:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 19 Jun 2021 10:38 PM IST
सार
सीसीएसयू की दो जुलाई और आठ जुलाई से होने वाली वार्षिक-सेमेस्टर की परीक्षाओं में पेपर के तीनों सेक्शन में छात्रों को प्रश्न छोड़ने की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
सीसीएसयू फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीसीएसयू की दो जुलाई और आठ जुलाई से होने वाली वार्षिक-सेमेस्टर की परीक्षाओं में पेपर के तीनों सेक्शन में छात्रों को प्रश्न छोड़ने की छूट मिलेगी। शनिवार को विवि में हुई सभी कन्वीनर की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इससे छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। 23 जून को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी।
सीसीएसयू की परीक्षा इस बार चार पालियों में होगी। दो जुलाई से मुख्य परीक्षा तथा आठ जुलाई से सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। पहली पाली सुबह 7:30 से 9.00, दूसरी पाली 10.00 बजे से 11:30, तीसरी पाली 12:30: से 2.00 बजे और चौथी पाली की परीक्षा 3:30 से 5.00 बजे तक होगी। पेपर का समय तीन घंटे से घटाकर डेढ़ घंटे किया गया है।

पेपर पहले से ही छप गए थे, ऐसे में विवि पेपरों में प्रश्न छोड़ने की छूट देगा। शनिवार को पेपर पैटर्न को लेकर सभी कन्वीनर की बैठक हुई। प्रो. मृदुल गुप्ता ने बताया कि पेपर में तीन सेक्शन में सवाल आते हैं। अभी तक ए सेक्शन में पांच सवालों में से तीन करने होते थे। बी सेक्शन में तीन में से दो करने होते थे एवं सी सेक्शन में पांच प्रश्नों में से तीन करने होते थे। डेढ़ घंटे की परीक्षा में इस पैटर्न में बदलाव किया गया है।
यह सहमति बनी है कि पहले सेक्शन में पांच में से अब दो प्रश्न करने होंगे। बी सेक्शन में तीन में से एक सवाल करना होगा एवं सी सेक्शन में पांच में से दो प्रश्न करने होंगे। इस पर सभी कन्वीनर की सहमति बन गई, अगर कुछ बदलाव हुआ तो वह एकेडमिक काउंसिल की बैठक में होगा। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को सभी केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी।
सेमेस्टर-2020 की स्थगित एलएलबी-बीएससी एजी के छूटे पेपर का कार्यक्रम घोषित
मेरठ। विवि ने सेमेस्टर परीक्षा 2020 दिसंबर की एलएलबी और बीएससी एजी की स्थगित परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं अब 20 जुलाई से शुरू होंगी। स्थगित परीक्षाओं में 16 और 17 मार्च की एलएलबी एवं 15, 20 और 22 अप्रैल को स्थगित हुईं बीएससी एजी की परीक्षाएं शामिल हैं। पूरा परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।