फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Examination centers of many colleges changed for semester examinations

सीसीएसयू : सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए कई कॉलेजों के परीक्षा केंद्र बदले

Thu, 20 Nov 2025 06:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Examination centers of many colleges changed for semester examinations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने दिसंबर-2025 की विषम सेमेस्टर (एनईपी-2020 यूजी/पीजी एवं परंपरागत कोर्स) परीक्षाओं के लिए कुछ कॉलेजों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया है। ये परीक्षाएं 26 नवंबर से शुरू हो रही हैं। अपरिहार्य कारणों से विश्वविद्यालय ने कई कॉलेजों को नए केंद्रों से संबद्ध किया है। बदलाव के चलते डिवाइन लॉ कॉलेज (कोड-839) मऊखास गढ़ रोड का केंद्र अब एनएएस कॉलेज (कोड-056) होगा। पहले यह बीडीएस स्कूल ऑफ लॉ, जागृति विहार का था।
आईपी कॉलेज बुलंदशहर (केवल लड़के) का केंद्र अब डीएवी कॉलेज बुलंदशहर (कोड-006) होगा। रुद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कोड-664) मवाना खुर्द का केंद्र नवजीवन किसान (पीजी) कॉलेज मवाना (कोड-049) होगा। सुशील इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी मवाना (केवल लड़के) का केंद्र अब एएस (पीजी) कॉलेज मवाना (कोड-686) होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा, विश्वविद्यालय के 15 नवंबर के पत्र (पत्रांक 9929) में भगवती कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक सिवाया (मेरठ) गलती से लिखा गया था। कॉलेज का सही नाम भगवती कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिवाया (मेरठ) है और इसका कोड 722 है।विश्वविद्यालय ने सभी छात्र-छात्राओं और कॉलेजों से अनुरोध किया है कि वे परीक्षा देते समय नए केंद्र पर ही पहुंचें। केंद्रों की पूरी सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed