{"_id":"60c0e7b681061e1bda321726","slug":"ccsu-exam-schedule-fixed-ug-and-pg-exams-will-be-held-from-july-2nd","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU का परीक्षा शेड्यूल तय दो जुलाई से होंगी यूजी व पीजी की परीक्षाएं, 10 से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CCSU का परीक्षा शेड्यूल तय दो जुलाई से होंगी यूजी व पीजी की परीक्षाएं, 10 से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित
Wed, 09 Jun 2021 09:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 09 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के कॉलेजों में वार्षिक प्रणाली के कोर्सों की परीक्षाएं दो जुलाई से होंगी। विवि तीन दिन के अंदर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर देगा। द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। बीएड फाइनल ईयर की परीक्षाएं एक सितंबर से होंगी। वहीं, विवि की तरफ से 10 से 30 जून तक कैंपस-कॉलेजों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है।
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दो जुलाई से परीक्षाएं कराने को पूरा कार्यक्रम बनाया जा रहा है। पहले से बनाए गए केंद्रों पर सोशल डिस्टेसिंग के साथ परीक्षाएं कराई जाएंगी। इनमें यूजी में द्वितीय और तृतीय वर्ष एवं पीजी में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराई जाएंगी। बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं वार्षिक परीक्षाएं खत्म होने के बाद कराई जाएंगी।
बीएड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं होंगी या इन्हें भी प्रोन्नत किया जाएगा, सम सेमेस्टर की परीक्षाएं वार्षिक परीक्षाओं के साथ कराई जाएगी या इन्हें अगस्त में कराएं। इन सभी निर्णयों पर 15 जून को होने वाली परीक्षा समिति की बैठक में मुहर लगेगी। जल्द ही पूरा परीक्षा कार्यक्रम सीसीएसयू की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि यूजी प्रथम वर्ष में 1,10,137 छात्र-छात्राएं हैं। इनको प्रोन्नत किया जाएगा। यूजी द्वितीय वर्ष में 1,30,447, फाइनल ईयर में 1,34,645 छात्रों की परीक्षा होगी। पीजी प्रथम वर्ष में 24,374 छात्रों को प्रोन्नत किया जाएगा। द्वितीय वर्ष में 27,739 छात्रों की परीक्षाएं होंगी।
छात्रों ने किया परीक्षा का स्वागत
छात्र नेता विनीत चपराणा ने विवि की अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराए जाने का स्वागत किया है। छात्र-छात्राओं ने परीक्षा कराए जाने के निर्णय को अच्छा बताया है।