फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Evaluation of semester answer sheets will start soon, 3.24 lakh students will be examined

सीसीएसयू : सेमेस्टर के उत्तर पुस्तिकाओं का जल्द शुरू होगा मूल्यांकन, 3.24 लाख छात्रों की होगी परीक्षा, 1.71 लाख होंगे प्रोन्नत  

Tue, 08 Jun 2021 10:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Jun 2021 10:40 PM IST
सार

रजिस्ट्रार ने बताया कि विषम सेमेस्टर की 90 फीसदी परीक्षाएं पूरी हो चुकी थीं, ऐसे में उनका मूल्यांकन अब शुरू कराया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द रिजल्ट जारी किया जा सके।

विज्ञापन
CCSU: Evaluation of semester answer sheets will start soon, 3.24 lakh students will be examined
सीसीएसयू फाइल फोटो

विस्तार

परीक्षा की गाइड लाइन आने के बाद सीसीएसयू ने तैयारी शुरू कर दी है। सीसीएसयू के कॉलेजों में 3,22,466 छात्र-छात्राओं की परीक्षा होगी, जबकि 1,71,419 छात्र प्रोन्नत होंगे। विवि जुलाई में परीक्षा कराएगा। सेमेस्टर की 90 फीसदी परीक्षाएं हो चुकी हैं, ऐसे में विवि प्रशासन इनकी उत्तर पुस्तिकाओं का जल्द मूल्यांकन कराएगा।

विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर आने से पहले तक कैंपस और कॉलेजों में विषम सेमेस्टर की 90 फीसदी परीक्षाएं पूरी हो चुकी थीं। वार्षिक में यूजी-पीजी रेगुलर-प्राइवेट के 3 लाख 75 हजार छात्र-छात्राओं के सिर्फ दो तिथि के ही पेपर हुए थे। उसके बाद परीक्षाएं स्थगित हो गईं। अब शासन से गाइड लाइन आने के बाद स्पष्ट हो गया है कि द्वितीय और फाइनल ईयर की परीक्षाएं होंगी। द्वितीय वर्ष में जो छात्र-छात्राएं हैं उनको प्रथम वर्ष में प्रोन्नत कर दिया गया था।
विज्ञापन


ऐसे में अब इनको प्रोन्नत नहीं किया जा सकता है। यूजी-पीजी में बीए-बीएससी-बीकॉम, एमए-एमकॉम आदि कोर्सों में वार्षिक प्रणाली के तीन लाख 85 हजार छात्र-छात्राएं हैं। इनमें यूजी की बात करें तो प्रथम वर्ष में 1,10,137 छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वितीय वर्ष में 1,30,447 छात्र हैं। फाइनल ईयर में 1,34,645 छात्र-छात्राएं हैं। पीजी वार्षिक में प्रथम वर्ष में 24374 और द्वितीय वर्ष में 27739 छात्र-छात्राएं हैं।

बीएड प्रथम वर्ष में 33543 छात्र हैं और बीएड द्वितीय वर्ष में 33 हजार छात्र-छात्राएं हैं। विवि 220 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षाएं आयोजित कराएगा। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में छात्र-छात्राएं परीक्षाओं के लिए तैयार रहें।

सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का जल्द होगा मूल्यांकन
रजिस्ट्रार ने बताया कि विषम सेमेस्टर की 90 फीसदी परीक्षाएं पूरी हो चुकी थीं, ऐसे में उनका मूल्यांकन अब शुरू कराया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द रिजल्ट जारी किया जा सके। इसके साथ सम सेमेस्टर के जो विवि परीक्षा फॉर्म भरवा रहा है, उनकी परीक्षाएं भी जुलाई में वार्षिक परीक्षाओं के साथ ही कराई जा सकती हैं। 30 अगस्त तक विवि को सभी रिजल्ट जारी करने हैं, ऐसे में इनकी परीक्षाएं साथ ही कराई जाएंगी।

12वीं के रिजल्ट से होगी एडमिशन में देरी 
12वीं का रिजल्ट आने में अभी समय लगेगा। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएस बोर्ड ने इसको लेकर अभी कोई तिथि घोषित नहीं की है। ऐसे में विवि तब तक यूजी प्रथम वर्ष में प्रक्रिया शुरू नहीं कर पाएगा। किस फॉर्मूले से 12वीं में छात्र-छात्राओं को पास किया जाएगा, ये भी महत्वपूर्ण है। इसको देखते हुए भी विवि को अपनी मेरिट के नियमों में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed