फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Deadline extended for filling out ODL course exam forms.

सीसीएसयू : ओडीएल पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी

Thu, 17 Sep 2026 05:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Deadline extended for filling out ODL course exam forms.
- अब 22 तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में होंगे ओडीएल की परीक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सीसीएसयू ने ओडीएल (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग) और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने के लिए एक और मौका दिया है। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 22 सितंबर 2026 कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया चार सितंबर से शुरू की गई थी।
ओडीएल पाठ्यक्रमों में प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के एमबीए, एमसीए, बीबीए, एमकॉम, एमए समाजशास्त्र, एमए अर्थशास्त्र, एमए राजनीति विज्ञान, एमए शिक्षा और एमए अंग्रेजी के छात्र परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।वहीं, ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में बीबीए, एमबीए, एमसीए और एमबीएएचए के छात्र फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ओडीएल पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएंगी। छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरते समय अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा। विश्वविद्यालय ने संबंधित छात्रों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed