{"_id":"57ffd9254f1c1b4c2c28e4f8","slug":"ccsu-chatr-sang-chunav","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू छात्रसंघ चुनाव : दिन में प्रचार, रात को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू छात्रसंघ चुनाव : दिन में प्रचार, रात को दावत
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 14 Oct 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू छात्रसंघ चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। कैंपस में दिन में प्रचार हो रहा है, तो रात को दावत का दौर चल रहा है। मतदाताओं को रिझाने के लिए उनकी हर डिमांड पूरी की जा रही है। किसी को पिज्जा चाहिए तो कोई बर्गर का शौकीन है। बीयर और शराब की पार्टी से भी गुरेज नहीं किया जा रहा है। रिजर्वेशन कराने से लेकर मतदाताओं को रेलवे स्टेशन तक छोड़ने की खातिरदारी की जा रही है। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आएगी प्रत्याशियों का खर्च और मतदाताओं की डिमांड का ग्राफ बढ़ता चला जाएगा।
विवि कैंपस में छात्रसंघ चुनाव की तिथि 26 अक्तूबर तय है। मतगणना भी उसी दिन होगी। 21 अक्तूबर को नामांक, 22 अक्तूबर को स्क्रूटनी और नाम वापसी होगी। संभावित प्रत्याशियों ने प्रचार में दमखम लगा दिया है। सूत्रों के मुताबिक वोटर की खातिरदारी की जा रही है। छात्रों की डिमांड पर पिज्जा और बर्गर खिलाए जा रहे हैं। शाम में शराब और बीयर के साथ चीयर भी चल रहा है। बाहरी छात्रों के छुट्टी के दौरान घर जाने के लिए रिजर्वेशन कराने और उन्हें रेलवे स्टेशन से लाने-ले जाने के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा भी दी जा रही है।
गुरु जी हम लड़ सकते हैं चुनाव
लिंगदोह समिति की सिफारिश में चुनाव लड़ने से पहले पत्ता साफ न हो जाए, इसके लिए छात्र अधिकारियों और शिक्षकों के पास जाकर पूछ रहे हैं कि गुरुजी क्या हम चुनाव लड़ने के लिए अर्ह हैं। पिछली बार सचिन चौधरी छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे। बाद में अमान्य बोर्ड से 12वीं करने का मामला सामने आने पर उनकी कुर्सी चली गई थी।
विज्ञापन
मुखबिरी और समर्थक
छात्र नेता कैंपस में पूरी तरह एक्टिव हैं। सुबह से लेकर रात तक वह मिशन चुनाव में लगे हैं। एक-दूसरे की मुखबिरी का काम भी शुरू हो गया है। समर्थकों में छात्राओं को जोड़ने पर सबका अधिक जोर है। हॉस्टल में पैठ बनाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है।
चुनाव आयुक्त नियुक्त
कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर अतवीर सिंह को चुनाव आयुक्त बनाया है। बृहस्पतिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। चुनाव आयुक्त ने शुक्रवार को बैठक बुलाई है, जिसमें अधिसूचना जारी करने पर चर्चा होगी।