{"_id":"6a1067b4a2cd8800220e5333","slug":"ccsu-asks-colleges-for-practical-exam-marks-within-seven-days-meerut-news-c-72-1-mct1014-153682-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीसीएसयू ने कॉलेजों से सात दिन में मांगे प्रायोगिक परीक्षा के अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीसीएसयू ने कॉलेजों से सात दिन में मांगे प्रायोगिक परीक्षा के अंक
Fri, 22 May 2026 07:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 22 May 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
38वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों को अंतिम सेमेस्टर जून-2026 एवं अंतिम वर्ष-2026 के सभी पाठ्यक्रमों के आंतरिक, प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा के अंक सात दिन में विश्वविद्यालय पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि संबद्ध महाविद्यालयों और संस्थानों में संचालित पारंपरिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षाओं के लिए परीक्षकों के पैनल पहले ही भेजे जा चुके हैं। अब परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 38वां दीक्षांत समारोह इस वर्ष शीघ्र आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए सभी परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित किए जाने हैं। साथ ही विभिन्न पाठ्यक्रमों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पदक प्रदान करने हेतु श्रेष्ठता सूची भी तैयार की जानी है, जिसकी प्रक्रिया काफी विस्तृत होती है।
विज्ञापन
इसी को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने प्राचार्यों और निदेशकों से अनुरोध किया है कि वे अंतिम सेमेस्टर और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के आंतरिक, प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा के अंक निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से अपलोड करें, ताकि परिणाम समय से घोषित किए जा सकें और श्रेष्ठता सूची नियमानुसार जारी हो सके।