फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU : All the waiting of the ticker is over in 1 month

सीसीएसयू : एक महीने में डिग्री की सारी वेटिंग खत्म

Mon, 09 Mar 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
CCSU : All the waiting of the ticker is over in 1 month
सीसीएसयू : एक महीने में डिग्री की सारी वेटिंग खत्म
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अगले सत्र से मार्कशीट के तुरंत बाद डिग्री भी मुहैया करा देगा। कई सालों से विवि में डिग्री को लेकर चली आ रही वेटिंग एक महीने में खत्म 2018 की डिग्री चेक किए जाने के बाद प्रिंट होने के लिए भेज दी गई हैं।
मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों में हर साल रेग्युलर और प्राइवेट में ढाई लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ाई पूरी करते हैं। मार्कशीट तो छात्र-छात्राओं को रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद मिल जाती हैं लेकिन डिग्री को लेकर वेटिंग चल रही थी। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने पूरी व्यवस्था में सुधार कराया जिसके बाद वेटिंग अब खत्म हो जाएगी। साल 2018 की डिग्रियां प्रिंट होने के लिए भेज दी गई हैं। एक महीने के भीतर डिग्री विवि में पहुंच जाएंगी। इसके बाद इन्हें कॉलेजों में भेज दिया जाएगा। इसके बाद विवि में डिग्री की कोई वेटिंग नहीं बचेगी। नए सत्र से मार्कशीट जारी होने के बाद डिग्री प्रिंट होने के लिए साथ के साथ भेज दी जाएंगी। जिससे कि समय से छात्र-छात्राओं को डिग्री मिल सके।
विज्ञापन

प्राइवेट की डिग्री कोरियर से भेजे जाने का चल रहा काम
प्राइवेट छात्र-छात्राओं को डिग्री लेने के लिए कैंपस में आकर इलाहाबाद बैंक से फार्म लेना होता है। डाक टिकट लगा लिफाफा जमा करना होता है। जिसके बाद डिग्री घर पहुंचने में 15 से 20 दिन लग जाते हैं। रेग्युलर की डिग्री कॉलेजों में भेजी जा रही थी। अब विवि प्रशासन आगे से डिग्री कोरियर से घर भिजवाएगा। इसको लेकर पूरी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed