{"_id":"6a9ea84a9f69a4d5300c649c","slug":"ccsu-admissions-to-ug-pg-will-now-be-done-from-the-fourth-merit-list-meerut-news-c-72-1-mct1014-158965-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : यूजी-पीजी में अब चौथी मेरिट सूची से होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : यूजी-पीजी में अब चौथी मेरिट सूची से होंगे प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पहली तीन मेरिट से बाहर अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में यूजी-पीजी में प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए चौथी मेरिट सूची की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आठ और नौ सितंबर को कॉलेजों और परिसर विभागों को पंजीकृत अभ्यर्थियों का डाटा डाउनलोड कर चौथी सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 10 और 11 सितंबर को चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
चौथी सूची में पहली, दूसरी और तीसरी वरीयता सूची में स्थान पा चुके अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया जाएगा। शेष पंजीकृत अभ्यर्थियों की अर्हता कक्षा के अंकों में निर्धारित वेटेज जोड़कर आरक्षण श्रेणीवार वरीयता तय की जाएगी। इसमें वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल आरक्षण के साथ अन्य राज्य और अन्य बोर्ड कोटे के नियमों का भी पालन होगा।
विश्वविद्यालय परिसर के विभाग नौ सितंबर की शाम चौथी वरीयता में चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करने का शेड्यूल अपने पोर्टल पर जारी करेंगे। अभ्यर्थी 10 और 11 सितंबर को निर्धारित प्रक्रिया के तहत शुल्क जमा कर सकेंगे। वहीं संबद्ध महाविद्यालय और संस्थान चयनित अभ्यर्थियों को इन्हीं तिथियों के लिए Admission Offer Schedule जारी करेंगे।
विज्ञापन
दस्तावेजों की जांच के बाद प्रवेश कन्फर्म होगा
10 और 11 सितंबर को कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालय परिसर विभागों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य अभिलेखों की जांच की जाएगी। दस्तावेज सही पाए जाने पर प्रवेश कन्फर्म किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सभी संबंधित संस्थानों को 11 सितंबर तक इच्छुक अभ्यर्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया हर हाल में पूरी करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि कॉलेज और परिसर विभाग चौथी वरीयता सूची को पोर्टल पर अलग से अपलोड नहीं करेंगे। सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए रिव्यू एंड प्रोसेस के माध्यम से महाविद्यालय एडमिशन ऑफर और परिसर विभाग प्रवेश शुल्क जमा करने का शेड्यूल जारी करेंगे। प्रवेश प्रक्रिया को समझने के लिए विवि ने समर्थ प्रवेश पोर्टल पर पीपीटी भी अपलोड की है। सभी संबंधित कॉलेजों और विभागों को प्रक्रिया शुरू करने से पहले इसका अवलोकन करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन पाठ्यक्रमों में नहीं लागू होगी प्रक्रिया
चौथी वरीयता सूची की प्रक्रिया बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों को छोड़कर अन्य यूजी-पीजी तथा सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में लागू होगी। एडेड और राजकीय कॉलेजों में कुछ निर्धारित पाठ्यक्रमों की सीटों में पांच प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटे के लिए छोड़कर आरक्षण नियमों के अनुसार वरीयता तय की जाएगी।