फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Admissions for LLM begin based on the first merit list

सीसीएसयू : एलएलएम में पहली मेरिट से प्रवेश शुरू

Thu, 15 Oct 2026 07:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Admissions for LLM begin based on the first merit list
आज प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर पोर्टल पर कन्फर्म करना होगा दाखिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एलएलएम पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए प्रथम वरीयता सूची जारी करने की घोषणा की है। सूची 14 अक्टूबर की शाम को प्रकाशित हो चुकी है।
इस आधार पर विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों व संस्थानों में 17 अक्टूबर को प्रवेश लिए जाएंगे। संबंधित संस्थानों को 17 अक्टूबर तक सभी प्रवेशित अभ्यर्थियों के दाखिले विश्वविद्यालय पोर्टल पर कन्फर्म करने होंगे। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपनी लॉगइन आईडी से पंजीकरण फॉर्म और ऑफर लेटर डाउनलोड करना होगा। इसके साथ शैक्षिक प्रमाण पत्र, आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति और मूल प्रमाण पत्र लेकर आवंटित महाविद्यालय या संस्थान में पहुंचना होगा।
विज्ञापन

ओपन मेरिट में मिलेगा दूसरा मौका
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय के अनुसार, प्रथम वरीयता सूची में महाविद्यालय, संस्थान या विश्वविद्यालय परिसर आवंटित होने के बावजूद प्रवेश नहीं लेने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा प्रवेश का अवसर ओपन मेरिट के माध्यम से ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed