फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Admission in UG from Tuesday, option of three courses and college for registration fee of Rs 130

सीसीएसयू: यूजी में दाखिले मंगलवार से, 130 रुपये के पंजीकरण शुल्क में तीन कोर्स और कॉलेज का विकल्प

Mon, 04 May 2026 09:44 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 04 May 2026 09:44 PM IST
सार

Meerut News: सीसीएसयू में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिशन 2026-27 के आइकन पर क्लिक कर पूरी प्रक्रिया समझ सकते हैं। विवि की मंशा जल्द से जल्द पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की है। 

विज्ञापन
CCSU: Admission in UG from Tuesday, option of three courses and college for registration fee of Rs 130
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है। बीए, बीकॉम, बीएससी एवं बीएससी कृषि सहित विभिन्न ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्सों में करीब दो लाख सीटों पर मिशन एडमिशन की शुरुआत होगी। पंजीकरण शुल्क 130 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

 

विवि प्रशासन के अनुसार प्रवेश पोर्टल दोपहर बाद लाइव होगा। छात्र चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिशन 2026-27 के आइकन पर क्लिक कर पूरी प्रक्रिया समझते हुए पंजीकरण कर सकेंगे। प्रत्येक छात्र के लिए यूनिक मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अनिवार्य होगी। एक मोबाइल-ईमेल से केवल एक ही पंजीकरण मान्य होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन विकल्प तक ही मिलेगा मौका
प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 130 रुपये के पंजीकरण शुल्क में छात्र अधिकतम तीन पाठ्यक्रम, तीन कॉलेज या तीन विभाग चुन सकेंगे। पहले एक विकल्प चुनकर शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद उसी पंजीकरण में दो अन्य विकल्प जोड़े जा सकेंगे। छात्र कैंपस और संबद्ध कॉलेजों के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

सीटों का विवरण पोर्टल पर अपलोड
विवि ने यूजी पाठ्यक्रमों के लिए सभी संबद्ध कॉलेजों की सीटों का विवरण पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सीटों का सत्यापन कर लें और किसी भी त्रुटि की सूचना तत्काल विवि को दें।
 

अंतिम तिथि तय नहीं, जल्द पूरी होगी प्रक्रिया
फिलहाल पंजीकरण की अंतिम तिथि घोषित नहीं की गई है लेकिन विवि प्रशासन का कहना है कि प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी। मेरिट सूची कॉलेज स्तर पर तैयार की जाएगी और तय समय सीमा में ही प्रवेश व कंफर्मेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
 

एमएड, एलएलएम समेत चार कोर्स के आवेदन जल्द
कैंपस और कॉलेजों में एमएड, एलएलएम, बीपीएड और एमपीएड पाठ्यक्रमों के लिए प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा के आवेदन भी जल्द शुरू होंगे। विवि के अनुसार 15 मई तक इन पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed