फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU Admission: competition for admission in campus year, many new courses are starting for the first time in graduation

सीसीएसयू एडमिशन : कैंपस में दाखिले के लिए रहेगी मारामारी, स्नातक में पहली बार शुरू हो रहे कई नए कोर्स 

Thu, 02 Sep 2021 05:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Sep 2021 05:35 PM IST
सार

सीसीएसयू कैंपस कॉलेजों में इस बार बीए-बीएससी-बीकॉम के अलावा सेल्फ फाइनेंस के 22 कोर्सों में भी एडमिशन लिया जा सकता है। के पत्रकारिता विभाग में भी इस सत्र से चार नए कोर्स शुरू हो रहे हैं।

विज्ञापन
CCSU Admission: competition for admission in campus year, many new courses are starting for the first time in graduation
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ के सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन को इस बार सबसे लंबी लाइन कैंपस में रहेगी। पहली बार यहां पर बीए-बीएससी कोर्स शुरू हो रहे हैं। बीकॉम ऑनर्स कोर्स पहले से चल रहा है। इतना ही नहीं यहां पर विषय के ग्रुप भी बना दिए गए हैं। ऐसे में नए खुले कोर्सों के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आ सकते हैं। 

विज्ञापन


मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीए-बीएससी-बीकॉम में बुधवार शाम तक 25346 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।  सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन बीए में हो रहे हैं। 115 रुपये शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इस बार सबसे ज्यादा आवेदन कैंपस में शुरू हुए बीए और बीएससी कोर्सों में हो सकते हैं।
विज्ञापन


कैंपस में कॉलेजों के मुकाबले पढ़ाई का माहौल ज्यादा बेहतर है, ऐसे में कैंपस में मेरिट ज्यादा ऊपर जाएगी। रजिस्ट्रेशन में छात्र-छात्राओं को तीन कॉलेजों का विकल्प भरना है। अगर कोई कैंपस में एडमिशन चाहता है तो वह पहले नंबर पर सीसीएसयू कैंपस का विकल्प भरेगा। मेरिट में नंबर नहीं आने की स्थिति में वह दूसरे और तीसरे नंबर पर किसी अन्य कॉलेज का विकल्प भर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनें मेरठ मंडल की ताजा खबरें : मेरठ की आवाज Meerut News Today 1 September: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

कैंपस में ये हैं सीटें 
कैंपस में बीए और बीएससी में सीटों की बात करें तो साइंस संकाय में भौतिक विज्ञान में 20, सांख्यिकी में 20, गणित में 30, रसायन विज्ञान में 20, वनस्पति विज्ञान में 20, जंतु विज्ञान में 20, अर्थशास्त्र में 10 एवं कला संकाय में अंग्रेजी में 30, इतिहास में 30, हिंदी में 30, राजनीति विज्ञान में 30, मनोविज्ञान में 20, संस्कृत में 20, समाजशास्त्र में 30 और अर्थशास्त्र में 20 सीटें हैं। 

25 कोर्सों में है एडमिशन का मौका 
कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम के अलावा सेल्फ फाइनेंस के 22 कोर्सों में भी एडमिशन लिया जा सकता है। इनमें पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी, बीबीए, बीसीए, बीए-बीएड, बीएलएड, बीएफए, बीजेएमसी, बीएमएलटी, बीपीटी, बीएससी ओप्टोमेट्री, बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन, बीएससी ज्वैलरी डिजाइन, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीवॉक, बीएससी एजी आदि कोर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  बड़ा झटका: 15 साल पुरानी गाड़ी में नहीं लगेगी सीएनजी, मेरठ में आरटीओ ने जारी किया आदेश

पत्रकारिता में भी शुरू हुए चार नए कोर्स 
सीसीएसयू कैंपस के पत्रकारिता विभाग में भी इस सत्र से चार नए कोर्स शुरू हो रहे हैं। पत्रकारिता विभाग में आयोजित प्रेसवार्ता में निदेशक प्रो. प्रशांत कुमार ने बताया कि इन कोर्सों में जनसंपर्क एवं विज्ञापन (एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा) फिल्म एवं टेलीविजन (एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा) एडवांस डिप्लोमा इन फंगश्नल जर्नलिज्म (एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा) एवं मोबाइल पत्रकारिता (छह माह प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम) शामिल हैं। जल्द ही इनके लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

स्पेशल बैक के परीक्षा फार्म भरे जाने शुरू 
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में स्पेशल बैक के परीक्षा फार्म बुधवार से भरे जाने शुरू हो गए हैं। इसमें वार्षिक और सेमेस्टर सभी प्रकार की परीक्षाएं शामिल हैं। परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।  

एकेटीयू ने जारी किया बीफार्मा छठे सेमेस्टर का परिणाम
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने बीफार्मा छठे सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिय है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि परिणाम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्र वहां से देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed