फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: 85 thousand students have registered so far

सीसीएसयू : अब तक 85 हजार छात्र-छात्राओं ने किया पंजीकरण

Mon, 17 Aug 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
CCSU: 85 thousand students have registered so far
सीसीएसयू : अब तक 85 हजार छात्र-छात्राओं ने किया पंजीकरण
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए अभी तक 40 फीसदी छात्र-छात्राओं ने ही रजिस्ट्रेशन किए हैं। रविवार शाम तक 85 हजार छात्र-छात्राओं ने ही रजिस्ट्रेशन किए हैं। धीमी गति से आवेदन हो रहे हैं।
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ-सहारनपुर मंडल के जिलों में इस बार 12वीं यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में दो लाख 30 हजार छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। सीसीएसयू में अभी तक रजिस्ट्रेशन की बात करें तो 85 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। एक छात्र तीन विषयों में विकल्प भर सकता है, ऐसे में सबसे ज्यादा विकल्प अब तक बीए में छात्र भर रहे हैं। 104406 छात्र-छात्राओं ने बीए में रजिस्ट्रेशन किया है। बीएससी में 31879 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। बीकॉम में 30996 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। बीएससी एजी में 10518 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। बीए-एलएलबी में 2536 रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। बीसीए में 2592 और बीबीए में 1680 रजिस्ट्रेशन किए गए हैं।
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस के दूसरे कोर्सों की बात करें तो स्थिति अच्छी नहीं है। इन कोर्सों में बहुत कम छात्र-छात्राएं रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। विवि प्रशासन ने अभी तक रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि घोषित नहीं की है, लेकिन जल्द ही अंतिम तिथि घोषित की दी जाएगी। विवि प्रशासन का कहना है कि छात्र-छात्राएं जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करें, ताकि मेरिट बनकर एडमिशन शुरू कराए जा सकें। सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में स्नातक के 35 कोर्सों में एक लाख 60 हजार के करीब सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 सितंबर तक खत्म करने हैं एडमिशन
शासन की गाइड लाइन के मुताबिक 15 सितंबर तक एडमिशन की पूरी प्रक्रिया खत्म कराई जानी है। ऐसे में छात्रों को रजिस्ट्रेशन तेजी से करने होंगे। कोरोना महामारी के कारण पहले से ही प्रवेश प्रक्रिया बहुत देरी से चल रही है, ऐसे में 15 सितंबर के बाद कोई एडमिशन नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed