फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu 34 531 admissions in colleges

सीसीएसयू के कॉलेजों में 34531 एडमिशन 

Mon, 15 Aug 2016 02:49 AM IST
अमर उजाला/मेरठ
अमर उजाला/मेरठ Updated Mon, 15 Aug 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
ccsu 34 531 admissions in colleges
सीसीएसयू का लोगो। - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू के राजकीय और एडेड कॉलेजों में ग्रेजुएशन की सीटें फुल होने वाली हैं। मंगलवार को एडमिशन क्लॉज होने की उम्मीद है। करीब ढाई हजार सीटें बची हैं। विवि ने कॉलेजों को एडमिशन कंफर्म करने के लिए 16  अगस्त तक का वक्त दिया है। मंगलवार को कॉलेज खुलते ही सीटें फुल हो जाएंगी। इसके बाद इवनिंग क्लास की बारी है। 18 अगस्त तक सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स के रजिस्ट्रेशन होंगे। उधर, सेल्फ फाइनेंस कॉलेज पहले अपनी सीट भरने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

मेरठ और सहारनपुर मंडल के 65 राजकीय और एडेड कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम, बीएससी एजी में करीब 37 हजार सीटें हैं। शनिवार शाम तक 34531 एडमिशन हो चुके थे। कॉलेजों ने वेटिंग और दूसरी ओपन मेरिट जारी कर दी थी। इनके एडमिशन अभी बाकी हैं। मंगलवार को कॉलेज  खुलते ही अधिकांश सीट फुल हो जाएंगी।
विज्ञापन


कॉम्बिनेशन खत्म होने की वजह से कुछ सीटों का नुकसान हर साल होता है। वह खाली रह जाती हैं। एडेड कॉलेजों में सीटें फुल होने के बाद अब इवनिंग क्लास की बारी है। छात्र  इवनिंग क्लास की प्रक्रिया शुरू करने के लिए विवि में कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। कुछ कॉलेजों ने डिमांड भेजी है। एडेड कॉलेजों की सीट भरने के बाद कॉलेजों का रुख इवनिंग क्लास को लेकर स्पष्ट होगा। अभी तक कॉलेज इवनिंग का प्रस्ताव भेजने से पहले यह बहाना बना रहे हैं कि उनके यहां सीटें खाली हैं। पहले वह भर जाए, बाद में विचार किया जाएगा।  उधर, विवि ने कॉलजों से इवनिंग क्लास को लेकर सुविधा और इन्फ्रास्ट्रक्चर की जानकारी मांगी है। जिसके आधार पर मंजूरी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में होंगे एडमिशन पूरे
विवि
की योजना अगस्त में ही एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने की है। पीजी कोर्स के रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। यह 18 अगस्त तक चलेंगे। एलएलबी को लेकर एडमिशन लेट हो सकते हैं। क्योंकि विवि के चार बड़े कॉलेजों  के पास बीसीआई की मान्यता नहीं है, जिस वजह से उनके यहां रजिस्ट्रेशन नहीं हुए। कॉलेज प्रयासरत हैं। विवि ने बिना बीसीआई के मान्यता के रजिस्ट्रेशन कराने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed