{"_id":"6ae9ed2466ba0e4f2505659a","slug":"cbse-wing-meerut-public-school-and-miet-won-their-matches-meerut-news-c-72-1-mct1016-162153-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीबीएसई विंग, मेरठ पब्लिक स्कूल और एमआईईटी ने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीबीएसई विंग, मेरठ पब्लिक स्कूल और एमआईईटी ने मैच जीते
विज्ञापन
- विद्या ग्लोबल स्कूल में सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। विद्या ग्लोबल स्कूल में मंगलवार को सुपर लीग फुटबाल टूर्नामेंट-2026 का आयोजन शुरू हुआ। इसमें 10 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। पहले दिन तीन मुकाबले खेले गए। इनमें सीबीएसई विंग, मेरठ पब्लिक स्कूल और एमआईईटी ने अपने-अपने मैच जीते।
पहला मुकाबला विद्या ग्लोबल स्कूल के सीबीएसई विंग और आईबी विंग के बीच हुआ। इसमें सीबीएसई विंग ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में मेरठ पब्लिक स्कूल, मेरठ कैंट (मेन विंग) ने इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में एमआईईटी, मवाना रोड ने ब्रेन्स एजू को 2-0 से शिकस्त दी।
आयोजन अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रबंध निदेशक विशाल जैन, प्रधानाचार्य विनीत सूद और डॉ. मेजर मनोज गौर के मार्गदर्शन में किया गया। टूर्नामेंट में कुशल, दीप्ति, आकाश और अभिलाषा का सहयोग रहा। विद्यालय परिवार ने विजेता टीमों को बधाई दी।