फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE: teachers' burden will be reduced, copies will be tested at four levels

CBSE : कम होगा शिक्षकों का बोझ, चार स्तर पर जांची जाएंगीं कॉपियां

Fri, 22 Jan 2021 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
CBSE: teachers' burden will be reduced, copies will be tested at four levels
मेरठ। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में इस बार कॉपियों को चार स्तर पर जांचा जाएगा। शिक्षक द्वारा कॉपियां जंचने के बाद उनकी क्रॉस चेकिंग होगी। ताकि मूल्यांकन में कमी न रह जाए। सीबीएसई मॉर्क्स ऑफ वेरिफिकेशन की शिकायतों को कम करने की ओर कदम बढ़ा रहा है। इसके चलते बोर्ड ने इस वर्ष मूल्यांकन में बड़े बदलाव किए हैं ताकि छात्रों को नंबरों की पुन: जांच कराने की समस्या से न जूझना पड़े।
विज्ञापन

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने शिक्षकों को बताया कि सीबीएसई मूल्यांकन में हुई गलतियों को पूरी तरह खत्म करने के लिए प्रयासरत है। इसके मूल्यांकन केंद्रों और शिक्षकों की संख्या को बढ़ाया जाएगा, ताकि शिक्षकों पर मूल्यांकन का भार कम रहे। मूल्यांकन के लिए एक शिक्षक एक सेशन में कुल 20 कॉपियां जांचेगा। कॉपियों की संख्या भी घटेगी। मूल्यांकन सेशन 10 दिन का होगा। घर के बजाय केंद्रों पर ही मूल्यांकन होगा ताकि रीचेकिंग भी सतर्कता से हो।
विज्ञापन

हेड एग्जामनिर के साथ डाटा अपलोडिंग के लिए व्यक्ति मिलेगा। पहले की तरह ही तीन कोऑर्डिनेटर सौ प्रतिशत स्क्रूटनी बिना गलती के करने का प्रयास करेंगे, ताकि कोई छात्र वेरिफिकेशन ऑफ मॉर्क्स के लिए आवेदन करे तो गलती सीबीएसई के स्तर से न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed