{"_id":"6a1edcf11e8fe617410a82e0","slug":"cbse-opens-re-evaluation-portal-applications-can-be-submitted-until-june-6-meerut-news-c-72-1-mct1014-154172-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीबीएसई ने खोला री-इवैल्यूएशन पोर्टल, छह जून तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीबीएसई ने खोला री-इवैल्यूएशन पोर्टल, छह जून तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
- स्कैन कॉपी में त्रुटि मिलने पर वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन का मौका, छात्रों को देनी होगी अलग से फीस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बारहवीं (सत्र 2025-26) के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया है। बोर्ड की ओर से मंगलवार को जारी सर्कुलर के अनुसार यह प्रक्रिया ‘स्टेज-2’ के तहत संचालित की जा रही है। विद्यार्थी छह जून की मध्य रात्रि तक आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी कारणों से यह प्रक्रिया निर्धारित तिथि पर शुरू नहीं हो सकी थी। इसके चलते बोर्ड ने छात्रों को एक दिन का अतिरिक्त समय दिया है।
हालांकि बोर्ड की इस व्यवस्था को लेकर अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच सवाल भी उठ रहे हैं। उनका कहना है कि यदि स्कैन कॉपी में बोर्ड की ओर से कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे सुधारने के लिए छात्रों से अतिरिक्त शुल्क लेना उचित नहीं है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल उन्हीं छात्रों के लिए उपलब्ध होगी, जिन्होंने ‘स्टेज-1’ के तहत अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त की है। जिन छात्रों ने स्कैन कॉपी नहीं ली है, वे इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क
- आवेदन की अंतिम तिथि : 6 जून, मध्य रात्रि तक
- वेरिफिकेशन शुल्क : 100 रुपये प्रति उत्तर पुस्तिका
- री-इवैल्यूएशन शुल्क : 25 रुपये प्रति प्रश्न
-- -- --
इन त्रुटियों की होगी जांच
- उत्तर पुस्तिका के पन्ने गायब होना
- सप्लीमेंट्री शीट संलग्न न होना
- मैप या ग्राफ का शामिल न होना
- धुंधले या अस्पष्ट पन्ने
- किसी अन्य छात्र की उत्तर पुस्तिका की कॉपी प्राप्त होना
- गलत मार्किंग स्कीम के आधार पर मूल्यांकन होना
-- -- -- -
छात्रों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
- वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए केवल एक-एक आवेदन का अवसर मिलेगा
- आवेदन अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी विषयों और प्रश्नों का चयन सावधानीपूर्वक कर लें
- आवेदन और शुल्क भुगतान पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे
- यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान किया जा सकेगा
- ऑफलाइन आवेदन, डीडी, चेक या पोस्टल ऑर्डर स्वीकार नहीं किए जाएंगे
- निर्धारित समय सीमा के बाद कोई आवेदन मान्य नहीं होगा।
ऐसे करें आवेदन
छात्र सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की मदद से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन का विकल्प चुनकर संबंधित विषयों का चयन करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड की ओर से निर्णय की सूचना ऑनलाइन उपलब्ध करा दी जाएगी।