{"_id":"6af4689e54358a464205b876","slug":"cbse-has-released-sample-papers-for-classes-10-and-12-meerut-news-c-72-1-mct1014-162533-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीबीएसई ने जारी किए दसवीं और बारहवीं के सैंपल पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीबीएसई ने जारी किए दसवीं और बारहवीं के सैंपल पेपर
Wed, 11 Nov 2026 06:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा पैटर्न में नहीं होगा बदलाव, नए शैक्षिक सत्र के लिए विषयवार प्रश्नपत्रों के साथ मार्किंग स्कीम भी जारी
विद्यार्थियों को तीन घंटे में पेपर हल कर परखनी होगी अपनी तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सभी प्रमुख विषयों के सैंपल प्रश्नपत्र जारी कर दी है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि आगामी परीक्षाओं में प्रश्नपत्रों के प्रारूप, मूल्यांकन प्रक्रिया और उत्तीर्ण होने के निर्धारित मानकों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ऐसे में विद्यार्थियों को पिछले परीक्षा पैटर्न के अनुरूप ही अपनी तैयारी करनी होगी।
जारी सैंपल पेपर से उन्हें प्रश्नों की प्रकृति, अंक विभाजन और उत्तर लिखने के तरीके को समझने में मदद मिलेगी। सीबीएसई की ओर से सैंपल क्वेश्चन पेपर (एसक्यूपी) और मार्किंग स्कीम आधिकारिक अकादमिक पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। विद्यार्थी अपनी कक्षा और विषय के अनुसार इन्हें डाउनलोड कर अभ्यास कर सकते हैं। सैंपल पेपर के जरिये विद्यार्थी यह भी जान सकेंगे कि किस खंड में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं और प्रत्येक प्रश्न के लिए कितने अंक निर्धारित हैं।
रटने के बजाय समझ और विश्लेषण पर रहेगा जोर
बोर्ड की ओर से तैयार किए गए प्रश्नपत्रों में केवल किताबी तथ्यों को याद करने की क्षमता ही नहीं, बल्कि विषयों की समझ और उनके व्यावहारिक उपयोग को भी महत्व दिया गया है। विद्यार्थियों को बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू), कथन-कारण आधारित प्रश्नों, अति लघु, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के साथ केस स्टडी और स्रोत आधारित प्रश्नों का अभ्यास करना होगा।
विज्ञापन
मार्किंग स्कीम से समझ सकेंगे कहां मिलेंगे अंक
सैंपल पेपर के साथ जारी मार्किंग स्कीम विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी। इसमें प्रश्नों के उत्तर के लिए निर्धारित अंक और मूल्यांकन के आधार को स्पष्ट किया गया है। इससे विद्यार्थियों को पता चलेगा कि उत्तर में किन महत्वपूर्ण बिंदुओं का उल्लेख करना जरूरी है। गणित और विज्ञान जैसे विषयों में केवल अंतिम उत्तर ही नहीं, बल्कि सही सूत्र, गणना के चरण, आवश्यक चित्र और तार्किक प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी। मार्किंग स्कीम के अनुसार उत्तरों का मिलान करने से विद्यार्थी अपनी कमियों को पहचान सकेंगे और उनमें सुधार कर पाएंगे।
10वीं के विद्यार्थियों के लिए प्रमुख विषयों के पेपर उपलब्ध
कक्षा 10वीं के लिए गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी लैंग्वेज एंड लिटरेचर, अंग्रेजी कम्युनिकेटिव, हिंदी कोर्स-ए और हिंदी कोर्स-बी के सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। इसके अलावा कंप्यूटर एप्लीकेशन, गृह विज्ञान, बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी, बिजनेस, एनसीसी, पेंटिंग और संगीत जैसे विषयों को भी शामिल किया गया है। संस्कृत, अरबी, फ्रेंच, जर्मन, जापानी, पंजाबी, उर्दू सहित अन्य भाषाओं के प्रश्नपत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं। प्रमुख विषयों में 80 अंकों की लिखित बोर्ड परीक्षा और 20 अंकों का आंतरिक मूल्यांकन निर्धारित व्यवस्था के अनुसार रहेगा।
12वीं में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी के सभी प्रमुख विषय
कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भी तीनों प्रमुख संकायों के विषयों के सैंपल पेपर जारी किए गए हैं। विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, एप्लाइड गणित, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज और जैव प्रौद्योगिकी शामिल हैं। वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, अर्थशास्त्र और उद्यमिता के पेपर उपलब्ध कराए गए हैं। महावीर ग्रुप ऑफ स्कूल्स के निदेशक असीम कुमार दुबे के अनुसार विद्यार्थियों को सैंपल पेपर के अभ्यास के दौरान हल करें, जांचें और सुधारें की रणनीति अपनानी चाहिए।