{"_id":"5f25cbe38ebc3e145322eea4","slug":"cbse-data-is-not-available-students-are-upset-meerut-news-mrt494229169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिल रहा सीबीएसई का डाटा, छात्र-छात्राएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिल रहा सीबीएसई का डाटा, छात्र-छात्राएं परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू : अभी केवल यूजी में यूपी बोर्ड और आईसीएसई के छात्र ही कर रहे पंजीकरण
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में सीबीएसई के छात्र-छात्राएं अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारी सीबीएसई का डाटा लेने में लापरवाही कर रहे हैं। जिसकी वजह से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार रात तक यूपी और आईसीएसई बोर्ड के 49050 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
सीसीएसयू ने स्नातक में एडमिशन के लिए 14 जून से पोर्टल ओपन कर दिया था। लेकिन इस बार यूपी बोर्ड आईसीएसई ओर सीबीएसई का रिजल्ट देरी से आने के बाद कारण रजिस्ट्रेशन देरी से हो रहे हैं। यूपी बोर्ड और आईसीएसई का डाटा विवि को मिल चुका है, इसलिए उनके रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं, लेकिन सीबीएसई से अभी तक डाटा नहीं मिल पाया है। विद्यालय प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो सीबीएसई के अधिकारी जो फीस जमा करने के लिए बोल रहे हैं उसका कोई ऑनलाइन रिकॉर्ड नहीं दी जाने के कारण तकनीकी समस्या आ रही है। यही कारण है कि अभी तक सीबीएसई से डाटा नहीं मिल पाया है।
परीक्षाओं पर नहीं कोई फैसला
सरकार सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी कर चुकी है की फाइनल ईयर को छोड़कर बाकी कोर्सों में प्रोन्नति का फार्मूला जारी कर दें। 16 जुलाई को यह आदेश सरकार ने जारी कर दिए थे, लेकिन इसके बाद भी अभी तक सीसीएसयू ने हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य पर निर्णय नहीं लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 2 दिन पहले परीक्षा समिति की बैठक में एक कमेटी का गठन किया है, लेकिन इसमें यह स्पष्ट नहीं है कि कितने दिन में प्रोन्नति का फार्मूला जारी करके रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
कैसे चलेंगी 4 अगस्त से ऑनलाइन कक्षाएं
शासन ने 4 अगस्त से प्रथम सेमेस्टर ईयर और बाकी विषयों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कराने के निर्देश जारी किए थे। सभी विश्वविद्यालयों कॉलेजों को इस पर अमल करना था। लेकिन अभी तक सीसीएसयू में फाइनल ईयर के अलावा जितने भी कोर्स हैं उन पर प्रोन्नति का फैसला नहीं लिया गया है। ऐसे में किसी की भी कक्षा ऑनलाइन चलाया जाना संभव नहीं लग रहा। शासन के इन निर्देशों पर बड़े सवाल उठ रहे हैं।
परीक्षाओं का भी कोई तय नहीं कार्यक्त्रस्म
सीसीएसयू ने प्रदेश सरकार के निर्देश पर फाइनल ईयर की परीक्षाएं 13 अगस्त से कराने को शासन को प्रस्ताव भेजा था। लेकिन सवाल यह है कि अगर परीक्षाएं 13 अगस्त से होंगी तो उनका परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाना चाहिए था। ऐसा अभी तक नहीं किया गया है। ऐसे में यह परीक्षाएं होंगी या नहीं छात्र इसको लेकर भी सवाल कर रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन अभी इसके बारे में कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।
कल परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 3 अगस्त है। विवि प्रशासन कई बार तिथि बढ़ा चुका है। जो छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म भरेंगे उनको ही प्रोन्नति आदि का लाभ मिलेगा। ऐसे में विवि प्रशासन ने सभी छात्रों को निर्देश दिए हैं कि वह कल तक अपने फार्म भर लें।