फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cbse course exam from today in campus

कैंपस में सीबीसीएस कोर्सों की परीक्षाएं आज से

Mon, 01 Mar 2021 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
cbse course exam from today  in campus
कैंपस में सीबीसीएस कोर्सों की परीक्षाएं आज से
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में लगातार परीक्षाएं पूरी कराकर सत्र को पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। विवि प्रशासन सभी परीक्षाओं के कार्यक्रम घोषित कर रहा है। 30 जून तक मुख्य परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करना है। एक तरफ जहां 25 फरवरी से सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं वहीं, सोमवार से कैंपस के सीबीसीएस कोर्सों की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं।
कोरोना की वजह से विवि का शैक्षिक सत्र पूरी तरह पटरी से उतर चुका है। ऐसे में विवि प्रशासन सत्र को नियमित करने के लिए तेजी से सारी परीक्षाएं कराकर नए सत्र को पटरी पर जाने में जुट गया है। 25 फरवरी से सेमेस्टर के ट्रेडिशनल और प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। एक मार्च से कैंपस के सीबीसीएस कोर्सों की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। चार मार्च से गैर सीबीसीएस कोर्सों की परीक्षाएं शुरू होंगी। विषम सेमेस्टर कोर्सों में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 मार्च से घोषित हो चुकी है। इसके अलावा वार्षिक प्रणाली के तहत संचालित यूजी-पीजी कोर्सों के परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। इनकी अंतिम तिथि 20 मार्च है। 15 अप्रैल तक विवि वार्षिक प्रणाली के कोर्सों की परीक्षाएं शुरू करा देगा।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 30 जून तक विवि की वार्षिक परीक्षाओं का रिजल्ट देना है। ऐसे में सेमेस्टर और दूसरी परीक्षाओं के शुरू कराने के साथ ही मूल्यांकन सेंटरों की व्यवस्था भी जल्द शुरू की जाएगी, ताकि परीक्षा के साथ ही मूल्यांकन भी होता रहे, जिससे रिजल्ट समय पर जारी किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौखिक परीक्षाओं में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
सभी कॉलेजों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षाओं का रिजल्ट निकालने में मौखिक परीक्षाओं की वजह से देरी हुई तो कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में कॉलेजों के प्राचार्यों-विभागाध्यक्षों से स्पष्ट कर दिया गया है कि मौखिक परीक्षाएं समय से कराकर उनके अंक पोर्टल पर अपलोड करा दें, जिससे कि सभी परीक्षाओं के परिणाम लगातार जारी किए जाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed