फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBI has arrested an officer of MES for taking bribe in Meerut

सीबीआई ने एमईएस के अफसर को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा, नौ घंटे तक चली पूछताछ

Fri, 07 Feb 2020 01:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Feb 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
CBI has arrested an officer of MES for taking bribe in Meerut
अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में कैंट स्थित मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (एमईएस) के दफ्तर से बृहस्पतिवार शाम सीबीआई ने कमांडर वर्क्स इंजीनियर (सीडब्ल्यूई) बी. वी. प्रसादा रेड्डी को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ लिया। नौ घंटे की जांच पड़ताल और पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम आरोपी को रात एक बजे लेकर गाजियाबाद के लिए रवाना हुई। 

विज्ञापन


सीबीआई टीम रेड्डी से शाम चार बजे से रात करीब एक बजे तक बंद कमरे में पूछताछ करती रही। दस्तावेज खंगाले जाते रहे। बी.वी प्रसादा रेड्डी 1988 बैच के अधिकारी हैं। सीबीआई ने पूरी गहनता से जांच पड़ताल की। पूरे मामले में ठेकेदारों से रिश्वत मांगने के बाद शिकायत की बात कही जा रही रही थी। यह शिकायत दिल्ली रोड निवासी पुनीत गोयल ने की थी। 
विज्ञापन


सीबीआई टीम ने पूरी कार्रवाई के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। सीबीआई की टीम का पता चलते ही इंटेलीजेंस और खुफिया विभाग की दूसरी टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि रिश्वत के 40 हजार रुपये भी सीबीआई ने बरामद किए थे। एमईएस जिस तरह से सीबीआई के निशाने पर आया, उससे कई अन्य अधिकारी भी चुप्पी साधे रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed