{"_id":"5db0b0938ebc3e01622a3bbb","slug":"caught-outers-in-nas-collage-meerut-news-mrt450185758","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएएस कॉलेज में पकड़े बाहरी युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएएस कॉलेज में पकड़े बाहरी युवक
विज्ञापन
एनएएस कालेज मे चैकिंग के दोरान पकडा गया बहार से आया युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
एनएएस डिग्री कॉलेज में बुधवार को पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कक्षा में मिले दो बाहरी युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। एक का शांतिभंग में चालान कर दिया।
एनएएस कॉलेज में मंगलवार को छात्र गुटों में संघर्ष हुआ था। घटना में एक बाहरी युवक घायल हुआ था। उसकी ओर से थाने में चार छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। इसके चलते बुधवार सुबह कॉलेज प्रोक्टोरियल बोर्ड ने पुलिस को साथ कक्षाओं में चेकिंग की। जगह-जगह बैठे छात्र-छात्राओं को चेतावनी देकर कक्षाओं में भेजा। इस दौरान पुलिस ने दो बाहरी युवकों को हिरासत में लिया। बताया गया कि एक युवक तो लंबे समय में कक्षा में आ रहा था। पुलिस ने कॉलेज के बाहर से भी युवकों को खदेड़ा। कई युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. एसके शर्मा ने बताया कि प्रोक्टोरियल बोर्ड कई बार अभियान चला चुका है। इस बार पुलिस को भी साथ लिया गया। आगे भी अभियान जारी रहेगा। बाहरी तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
वहीं सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को हुई मारपीट की घटना में कुछ छात्रों के नाम सामने आये थे। उनकी तलाश में चेकिंग की गई। हिरासत में लिए गए दो बाहरी युवकों पर कार्रवाई की गई।