फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CAT 2017 results in Meerithi Ananta, Uttarksha, Ankit's Paracham

कैट 2017 परिणाम: मेरठ के अनंत, उत्कर्ष और अंकित ने फहराया परचम

Tue, 09 Jan 2018 01:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 09 Jan 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
CAT 2017 results in Meerithi Ananta, Uttarksha, Ankit's Paracham
अनंत शर्मा, उत्कर्ष गड़ाकोटीे और अंकित जिंदल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) द्वारा जारी किए कैट-2017 के रिजल्ट में मेरठ के कई छात्रों ने परचम फहराया है। अनंत शर्मा ने मेरठ में सर्वाधिक 99.93 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। अनंत शर्मा आईआईटी दिल्ली में मेकेनिकल चतुर्थ ईयर के छात्र हैं। उनके पिता डॉ. राजेंद्र शर्मा एनएएस डिग्री कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। इसके अतिरिक्त उत्कर्ष गड़ाकोटी ने 99.84, अंकित जिंदल ने 99.52, मनीष शर्मा ने 99.41, भूपेंद्र ने 92.3 पर्सेंटाइल के साथ सफलता पाई। इस परीक्षा को आईआईएम लखनऊ ने आयोजित किया था। कैट की मेरिट के आधार पर देशभर के टॉप प्रबंधन संस्थान दाखिला देते हैं। परीक्षा में करीब दो लाख परीक्षार्थी बैठे थे। परीक्षा का आयोजन 140 शहरों में किया गया था। रिजल्ट के आधार पर देशभर के आईआईएम कट ऑफ जारी करेंगे। वे राइटिंग एबिलिटी टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन के आधार पर दाखिला देंगे। यह प्रक्रिया अगले माह शुरू होगी। 

विज्ञापन


पहले आईआईटी अब आईआईएम में बजाया डंका
अनंत शर्मा ने बताया कि रेग्यूलर पढ़ाई के चलते पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। 2014 में पहले ही प्रयास में आईआईटी में कामयाबी पाई थी। ऑल इंडिया में 742वीं रैंक मिली थी। नियमित पढ़ाई ही सफलता का मूलमंत्र है। 
विज्ञापन


तीसरे प्रयास में हासिल की सफलता
अंकित जिंदल ने कहा कि मैं शहर के तकनीकी संस्थानों में पर्सनेलिटी डवलपमेंट एवं एप्टीट्यूट टेस्ट की कक्षाएं लेता हूं। मैंने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की है। मेरा सपना आईआईएम है इसलिए दोबारा तैयारी की और सफलता पाई है। मॉक पेपर को बहुत ज्यादा फोकस करने से ही सफलता मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छात्रों का भी चमका नाम
करियर लांचर मेरठ के निदेशक डॉ. विक्रांत जावला ने बताया कि संस्थान के छात्र रोहित सिंह ने 96.34 पर्सेंटाइल हासिल किए। रोहित वर्तमान में पीएनबी में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त प्रतीक गुप्ता ने 96, युगम सोनी ने 96, तनुज बक्शी ने 97, आकाश सिंघल ने 96, शुभम त्यागी ने 96.63, अंतरा शर्मा ने 94, हर्षवर्द्धन ने 92.6 पर्सेंटाइल हासिल किए। इसके अतिरिक्त मैट परीक्षा में संस्थान के छात्र अनुज वर्मा ने 99.7 और प्रतीक गुप्ता ने 99.73 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed