{"_id":"5f93160ccec2d66cbe2a64a6","slug":"caste-specific-words-written-on-government-board-removed-after-complaint-in-police-station-in-hastinapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठः सरकारी बोर्ड पर जातीय विशेष शब्दों को लेकर थाने पर की शिकायत के बाद हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठः सरकारी बोर्ड पर जातीय विशेष शब्दों को लेकर थाने पर की शिकायत के बाद हटवाया
Fri, 23 Oct 2020 11:12 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हस्तिनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हस्तिनापुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटवाया बोर्ड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर क्षेत्र के बस्तोरा नारंग निवासी कुछ लोगों ने शुक्रवार को थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष से शिकायत की कि गांव में लगे सरकारी बोर्ड पर गांव के ही कुछ युवकों ने जातीय विशेष शब्द लिखे हैं जिससे गांव में आक्रोश है जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हटवाया और ग्राम पंचायत बस्तोरा नारंग लिखवाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को क्षेत्र के बस्तोरा नारंग निवासी दर्जनों लोग इंद्रजीत जाटव के निर्देशन में थाने पर पहुंचे जिनमें, जयपाल सिंह, मनोज, देशराज कश्यप पीतम हरीश मनोज कुमार महेंद्र रविंदर आदि शामिल थे जिन्होंने पहुंचकर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह से गांव में लगे एक सरकारी बोर्ड पर जातीय विशेष शब्दों और महापुरुष के लिखे जाने का विरोध किया और कहा कि यह बोर्ड सरकारी है जिसे प्राइमरी स्कूल में उखाड़ कर गांव में ही गाड़ दिया गया है।
विज्ञापन
जिसका दूसरी जाति के लोगों में आक्रोश है मामले की सूचना पर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तुरंत बस्तोरा नारंग गांव में जाकर बोर्ड पर लिखे शब्दों को हटवा दिया गया है और ग्राम पंचायत बस्तोरा नारंग लिखवाने के लिए कह दिया गया है। इस मामले में कोई विवाद ना हो इसलिए शिकायतकर्ता और दूसरे पक्ष के लोगों से सहमति पत्र भी लिखवाया गया है। उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन