फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Casino case: Police is unable to lay hands on influential people, did not even raid, investigation of bar and

कैसीनो प्रकरण: रसूखदारों पर हाथ नहीं डाल पा रही पुलिस, दबिश तक नहीं दी, बार और रजिस्ट्रेशन की जांच शुरू

Sat, 26 Oct 2024 03:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 26 Oct 2024 03:30 PM IST
सार

मेरठ में भाजपा नेता के होटल में कैसीनो प्रकरण में पुलिस रसूखदारों के गिरेबान तक नहीं पहंच रही है। पुलिस ने होटल मालिक नवीन अरोड़ा पर तो कार्रवाई की लेकिन होटल के अन्य साझेदारों  के यहां पुलिस ने दबिश तक नहीं दी है।

विज्ञापन
Casino case: Police is unable to lay hands on influential people, did not even raid, investigation of bar and
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के होटल के हिस्सेदार राजेश जुनेजा, राजेश मिगलानी, अमित चांदना और अशोक और होटल के तीन कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभी तक दबिश भी नहीं दी। 

विज्ञापन


इन लोगों के अग्रिम जमानत के कागजात तैयार हैं, लेकिन अभी तक इन लोगों ने कोर्ट में अर्जी दाखिल नहीं की है। होटल पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वहां के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी कब्जे में ली थी। इसके बाद कई बड़े रसूखदारों के नाम सामने आए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कैसीनो प्रकरण: हैलोवीन बैश की आड़ में आज होना था करोड़ों का खेल, होटल मालिक नवीन अरोड़ा ने कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें कारोबारी गौरव महाजन, बिल्डर मनोज सिंघल, अनिल कुराली, प्रतीक कंसल कुराली, गुच्ची स्टोर के मालिक हैप्पी भाटिया, अनुज टायर वाले टीपीनगर, अनिल छाबड़ा, निखिल ग्रोवर, रूपेश कुमार बिश्नाई समेत 32 को चिन्हित किया गया है। इनके खिलाफ भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

बार और रजिस्ट्रेशन की जांच भी हुई शुरू
होटल हारमनी इन में चल रहे अवैध कैसीनो के मामले में जिला प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है। डीएम दीपक मीणा ने सराय एक्ट में होटल हारमनी इन के रजिस्ट्रेशन की पत्रावली की दोबारा जांच करने के निर्देश एडीएम सिटी को दिए हैं। इसके साथ ही एडीएम सिटी ने आबकारी विभाग को बार लाइसेंस की जांच के लिए कहा है। इसकी रिपोर्ट तैयार करके जल्द हारमनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सभी विभागों की एनओसी की होगी समीक्षा
होटल हारमनी इन की सभी एनओसी की समीक्षा भी प्रशासन करेगा। सभी की जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed