फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   casino before deepawali

दिवाली से पहले सजी थी जुए की महफिल  

Mon, 24 Oct 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 24 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
casino before deepawali
मौके से बरामद केसिनो मशीन। - फोटो : अमर उजाला
परतापुर बाईपास स्थित बिग बाइट रिसॉर्ट में शनिवार देर रात दिवाली से पहले जुए की महफिल सजी थी। शहर के कई रसूखदार परिवारों के लोग यहां मौजूद थे। उनके परिवार की महिलाएं भी साथ थीं। पुलिस अफसर जब मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर हैरान रह गए। मेजों को जोड़कर शराब और हुक्का सजाकर ताश के पत्तों के बीच बादशाह बाहर मांगते हुए बड़े-बड़े दांव लग रहे थे। पुलिस अफसर जब आरोपियों को पकड़कर परतापुर थाने लेकर पहुंचे तो दबाव से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिए। परिवार की महिलाओं की गुहार को भी पुलिस अफसरों ने अनसुना कर दिया। 
विज्ञापन

सरकारी लिखापढ़ी के अनुसार एसओ परतापुर प्रदीप त्रिपाठी शनिवार रात 1:12 बजे चेकिंग पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि बिगबाइट में शहर के बड़े और रसूखदार परिवारों के सदस्य जुआ खेल रहे हैं। पास में कुछ महिलाएं भी बैठी हुई हैं। जिनके पास लाइसेंसी असलाह भी हो सकते हैं। इसलिए इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। सीओ दौराला बीएस वीर कुमार, सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान और सीओ सिविल लाइन डॉ. अरविंद कुमार सहित शहर के आधा दर्जन थानाध्यक्षों को फोर्स के साथ सुभारती चौकी पर बुलाया गया। कहा गया कि कोई भी छापामारी के दौरान मारपीट या दुर्व्यवहार नहीं करेगा। 
विज्ञापन

सिविल कपड़ों में एक सीओ के साथ रिसार्ट पहुंचे एसओ परतापुर ने देखा तो दो मेजों पर आठ-आठ, दस-दस युवक शराब के गिलास रखकर जुआ खेल रहे थे। उनके पास में एक बड़ी मेज (कसीनो टेबिल) पर जुआ खेला जा रहा था। पास में हुक्का, शराब का सेवन कर रहे थे। एक व्यक्ति ने ताश के पत्ते फेंटतेे हुए तथा सामने वाले ने बादशाह बाहर मांगते हुए 500-500 के दांव लगाए। फेंटने वाले ने पत्ते फेंकते हुए जोर से आवाज लगाई। यकीनन यह जुआ चल रहा था। इस दौरान पुलिस टीमों ने घेराबंदी की तो पुलिस के पहुंचने का आभास होने पर सभी मौके से भागने लगे। लेकिन सभी को पकड़ लिया गया। इस दौरान महिलाएं पीछे हट गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुआ सामान बरामद: 
पुलिस ने मौके से 74 हजार रुपये, ताश के पत्ते, सिगरेट की डिब्बी, क सीनो टेबिल फोल्डेबल, एक अन्य टेबिल  हुक्के बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed