संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। खंड विकास कार्यालय सभागार में रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की योजना के बारे में बताया गया। योजना का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। दौलतपुर की रसोइया बसंती को शाल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने रसोइयों से पीएम पोषण योजना के तहत स्वच्छता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मेन्यू के अनुसार बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन फुरकान अहमद ने किया। इस दौरान एडीओ पंचायत सुनील कुमार, उर्दू संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर मलिक, इरफान, गौरव कुमार, वीरेंद्र, साहब सैफी, संदीप पाटिल, अंकुर, गुलाब सिंह, सलाउद्दीन, सत्तर अहमद, विजय गुप्ता समेत शिक्षक मौजूद रहे।