फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash looted from petrol pump salesman at gunpoint

Meerut News: पेट्रोलपंप के सेल्समैन से तमंचे के बल पर नकदी लूटी

Sun, 02 Jul 2023 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Cash looted from petrol pump salesman at gunpoint
सरधना। थाना सरूरपुर क्षेत्र के डाहर संपर्क मार्ग पर शुक्रवार रात दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन से मारपीट करते हुए जेब में रखे आठ हजार रुपये लूट लिए।विरोध करने पर बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को लेकर देर रात्रि तक इधर से उधर घूमती रही।
विज्ञापन

गांव छबडिया निवासी हरीश सरूरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। शुक्रवार देर शाम डयूटी के बाद वेतन के आठ हजार रुपये लेकर बाइक से घर जा रहा था। डाहर संपर्क मार्ग पर पहले से मौजूद चार बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी देते हुए रोक लिया और आठ हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश धमकी देते हुए दो बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित ने पंप पर तैनात कर्मचारियों को लूट की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की घेराबंदी करने के बजाए पीडित को लेकर घूमती रही। पीडि़त ने घटना की तहरीर दी है। सीओ सरधना शिव प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बाइक टकराने को लेकर मारपीट हुई थी। मामले में छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed