फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash looted from a bike rider on Mill Bypass in Mawana

मवाना में मिल बाईपास पर बाइक सवार से नकदी लूटी

Sat, 03 May 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Cash looted from a bike rider on Mill Bypass in Mawana
गांव सठला निवासी रईस खां जिनसे बदमाशों ने नगदी व बाइक छीनी। (मवाना)
मवाना। अटौरा रोड मिल बाईपास पर गांव सठला निवासी बाइक सवार को तीन सशस्त्र बदमाशों ने हथियार दिखाकर रोक लिया। बाइक सवार से बदमाशों ने नकदी व बाइक लूट ली। बदमाश बाइक को जंगल में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

गांव सठला निवासी रईस खां बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे अपनी बाइक पर मवाना से अपने गांव सठला लौट रहा था। रईस खां मेरठ रोड़ से अटोरा रोड बाईपास की तरफ मुड़ गए। बाईपास पर आगे जाकर मुख्य सड़क पर खड़े तीन सशस्त्र बदमाशों ने हथियार दिखाकर उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसे आतंकित कर जेब में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए और बाइक छीनने का प्रयास किया। रईस खां ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक लूट ले गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद रईस से घटना के संबंध में जानकारी ली। बदमाश में सड़क किनारे जंगल में उसकी बाइक छोड़क चले गए। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed