फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cash and jewellery stolen from head constable's house during birthday party

Meerut News: हेड कांस्टेबल के घर जन्मदिन पार्टी के दौरान नकदी और जेवर चोरी

Mon, 05 Jan 2026 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from head constable's house during birthday party
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र की श्रद्धापुरी फेज-वन निवासी हेड कांस्टेबल दीपक के बेटे का शनिवार को जन्मदिन था। घर पर जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इसी बीच चोरों ने घर में घुसकर अलमारी से एक सोने की चेन व नकदी चोरी कर ली गई। पुलिस में घर में सजावट करने वाले दो युवकों से शक के आधार पर पूछताछ कर रही है। हैड कांस्टेबल ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सरधना रोड निवासी अमित कुमार ने रविवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनका छोटा भाई दीपक पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर नोएडा में तैनात है। शनिवार को दीपक के एक वर्षीय बेटे का जन्मदिन था। जन्मदिन घर पर मनाया जा रहा था। मेहमान मकान की दूसरी मंजिल की छत पर पार्टी में शामिल थे। प्रथम तल पर कोई नहीं था। पार्टी के बाद अमित व उसका परिवार नीचे आया तो देखा कि कमरे में रखी अलमारी का ताला खुला हुआ है। अलमारी में रखी नकदी और एक सोने की चेन गायब थी। परिजनों ने घर पर टेंट, डेकोरेशन करने वाले और हलवाई पर शक जताते हुए रविवार शाम पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed