{"_id":"677edfa873b1dc3510062b65","slug":"cash-and-jewelery-worth-rs-13-lakh-stolen-from-project-managers-house-meerut-news-c-72-1-mct1002-127109-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रोजेक्ट मैनेजर के मकान से 13 लाख के नकदी-आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रोजेक्ट मैनेजर के मकान से 13 लाख के नकदी-आभूषण चोरी
विज्ञापन
संदीप,,,, मकान में चोरी जांच करती पुलिस
15 तोले सोने-चांदी के आभूषण और 30 हजार की नकदी ले गए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र वेदव्यासपुरी की जेडपी कॉलोनी में छत का जाल खोलकर चोर ने कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष मलिक के घर में चोरी की। चोर 15 तोले सोने-चांदी के आभूषण और 30 हजार की नकदी लगभग 13 लाख की चोरी कर ली। पड़ोसी बैंक मैनेजर के मकान में लगे सीसीटीवी में चोर कैद हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मोदीनगर के बखरवा गांव निवासी राजबाला मलिक के पति आईआईटी रुड़की में प्रोफेसर थे। उनके निधन के बाद राजबाला वेदव्यासपुरी की जेडपी काॅलोनी स्थित मकान में रहती हैं। उनका बेटा आशीष मलिक बेंगलुरु की एक मोबाइल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर है। वह पत्नी व बच्चों के साथ बेंगलुरु में रहते हैं। गत 26 दिसंबर को राजबाला अपनी नंद अशोक पवार के यहां नोएडा गईं थीं। पांच जनवरी को पड़ोसी बैंक मैनेजर धर्मेंद्र कुमार ने राजबाला मलिक के मकान की छत के जाल का कवर उखड़ा देखा।
उन्होंने अपनी छत पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की। फुटेज में एक चोर जाल के रास्ते घर में घुसता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने फोन कर राजबाला व आशीष को मामले की जानकारी दी। राजबाला और उनका बेटा आशीष मकान पर पहुंचे। सभी कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। बेडरूम में रखी सेफ का ताला और लाॅकर टूटा हुआ था। आशीष ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फाेरेंसिक टीम ने दरवाजों और सेफ से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए।
विज्ञापन
राजबाला मलिक ने पुलिस को बताया कि सेफ के लाॅकर में तीस हजार रुपये और सोने की चार चूड़ी, दो चेन, कान के झुमके पैंडल और पाजेब 15 तोले सोने और चांदी के आभूषण रखे थे्र जो चोरी किए गए हैं। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी में दिखे आरोपी की तलाश की जा रही है।
काॅलोनी के लोगों ने जताई नाराजगी
वेदव्यासपुरी की जिस काॅलोनी में चोरी की घटना हुई, वहां कुछ ही लोग रहते हैं। काॅलोनी में सुरक्षाकर्मी भी नहीं है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस के सामने नाराजगी व्यक्त की। लोगों ने पुलिस से गस्त बढ़ाने की मांग करते हुए चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की। पुलिस ने लोगों को घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
मकान में रखी टूलकिट से तोड़ा सेफ का लॉकर
राजबाला मलिक ने बताया कि उनका मकान चारों ओर से बंद है मेनगेट पर सीसीटीवी लगा है। चोर मकान के पीछे से छत पर चढ़ा और जाल के रास्ते घर में घुसा। आरोपी ने स्टोर रूम में रखी टूलकिट से कमरों और सेफ का ताला तोड़ा। चोर के पास काफी समय था उसने हथोड़े और पेचकस से सेफ का लाॅक और लाॅकर तोड़कर सामान चोरी किया।