{"_id":"6a8f1091ca41d7f0ae0502ce","slug":"cash-and-brass-bells-worth-lakhs-stolen-from-mataur-temple-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106336-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मटौर के मंदिर से नकदी और पीतल के घंटे समेत लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मटौर के मंदिर से नकदी और पीतल के घंटे समेत लाखों का सामान चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मटौर-बड़कली मार्ग स्थित बाबा बिहारी दास मंदिर में मंगलवार देर रात चोरी हो गई। चोर मंदिर परिसर में रखी नकदी, पीतल के घंटे, बिजली का सामान, डीबीआर, सीसीटीवी कैमरे और वाई-फाई समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मटौर गांव के प्रधान शिवकुमार चौहान ने बताया कि चोर मंदिर परिसर में घुसे और बिजली के तार काट दिए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी निकाल लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में लगे बड़े व छोटे घंटे, दान पात्र में रखी नकदी चोरी कर ली।
बुधवार सुबह ग्रामीण पूजा अर्चना को पहुंचे तो सामान इधर-उधर पड़ा मिला। मंदिर में चोरी की सूचना गांव में फैल गई, जिसके बाद ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और घटना पर रोष व्यक्त किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।